×

नगेन्द्र सिंह शाक्य ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुये प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में फर्रूखाबाद जिले के नगेन्द्र सिंह शाक्य के साथ अनिल कुशवाहा, श्री सत्यदेव शाक्य, प्रदीप कुशवाहा तथा तमाम ग्राम प्रधानों, पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व सभासदों एव बी.डी.सी. सदस्यों, युवा नेताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Anoop Ojha
Published on: 23 Jan 2019 4:20 PM GMT
नगेन्द्र सिंह शाक्य ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुये प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में फर्रूखाबाद जिले के नगेन्द्र सिंह शाक्य के साथ अनिल कुशवाहा, श्री सत्यदेव शाक्य, प्रदीप कुशवाहा तथा तमाम ग्राम प्रधानों, पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व सभासदों एव बी.डी.सी. सदस्यों, युवा नेताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

यह भी पढ़ें.....लखनऊ – नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कल देवरिया मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी

जनपद फर्रूखाबाद के भाजपा नेता विवेक कुमार गंगवार के साथ गंगवार समाज के तमाम प्रतिष्ठित लोग भी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त महिला अधिकार मंच सहारनपुर की जिला अध्यक्ष पूनिता गौतम तथा कानपुर के डी.जी. क्रिमनल (अवकाश प्राप्त) श्री संतोष यादव ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह, श्री नदीम अहमद फारूकी, श्रीमती मधुबाला पासी एवं श्री अवध नाथ पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें.....मायावती-अखिलेश से गठबंधन संभव, हमारी लड़ाई BJP से है: अमेठी में बोले राहुल

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story