×

सपा दफ्तर में फिर बदली गई नेम प्लेट, मुलायम सिंह यादव अब पार्टी के संरक्षक

aman
By aman
Published on: 22 Jan 2017 9:27 AM GMT
सपा दफ्तर में फिर बदली गई नेम प्लेट, मुलायम सिंह यादव अब पार्टी के संरक्षक
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के 'अखिलेशवादी' होने के साथ ही सपा में व्यापक फेरबदल देखने को मिल रहा है। पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथों में जाते ही मुलायम सिंह यादव अब मागदर्शक मंडल में हैं। उन्हें पार्टी का सरंक्षक बनाया गया है। इसी के तहत लखनऊ के सपा दफ्तर में नई नेम प्लेट भी लग गई। इसमें मुलायम सिंह यादव को संरक्षक के रूप में दिखाया गया है।

वहीं नेम प्लेट में सीएम अखिलेश यादव के नाम के नीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखा है। मुलायम सिंह यादव के संरक्षक वाली नेम प्लेट ऊपर लगी है। उसके ठीक नीचे अध्यक्ष की नेम प्लेट वाली अखिलेश यादव का लगा है।

ये भी पढ़ें ...सपा ऑफिस में दिखी नई नेमप्लेट, मुलायम की जगह अखिलेश ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष’

पहले भी बदला गया था नेम प्लेट

समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रीय अध्यक्ष वाली नेम प्लेट को हटा दिया गया है। सपा को अपने खून-पसीने से सींचने वाले मुलायम सिंह यादव अब घोषित तौर पर पार्टी के संरक्षक हैं। इससे पहले तक सपा दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो नेम प्लेट लगे थे। एक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मुलायम सिंह यादव का नाम लिखा था, जबकि उसके ठीक नीचे दूसरे नेम प्लेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव का नाम लिखा था।

शिवपाल यादव का उखाड़ा था नेम प्लेट

इससे पहले यूपी के सीएम अखिलेश यादव के एक जनवरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर लिया था। शिवपाल सिंह यादव की नेमप्लेट और बैनरों को उखाड़कर फेंका था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story