×

कानपुर: सपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकताओं की लगाएंगे पाठशाला, देंगे जीत का मंत्र

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस बैठक में वो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बैठ कर प्रत्याशियों के नामो पर भी चर्चा करेंगे। सभी मुद्दों पर बातचीत होने के बाद वो अपनी फाइनल रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पेश करेंगे।

Shivakant Shukla
Published on: 3 Feb 2019 11:04 AM GMT
कानपुर: सपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकताओं की लगाएंगे पाठशाला, देंगे जीत का मंत्र
X

कानपुर: 2019 लोकसभा चुनाव चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन हो चुका है। सपा बसपा गठबंधन में कानपुर की संसदीय सीट सपा के खाते में गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं में हलचले तेज हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के ईशारे पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कानपुर मंडल के पदाधिकारियों की पाठशाला लगाने जा रहे हैं। जिसमे संघठन की समीक्षा के साथ ही साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही कानपुर की जनता की नब्ज भी टटोलने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें— मेरठ के दो एसपी को कजाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम लोकसभा चुनाव से पहले महापंचायत करने जा रहे हैं। जिसमे कानपुर मंडल के जिला अधिकारी ,सभी विधानसभा अध्यक्ष ,बूथ ,सेक्टर वार्ड प्रभारी समेत,पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष समेत सभी सपा कार्यकर्ताओं को इस बैठक में बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कामो की समीक्षा करेगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी को लेकर जनता की क्या राय है इसका फीडबैक लिया जाएगा।

कानपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभाएं आती है। कानपुर लोकसभा की सीट सपा के खाते में जाने के बाद यह पांचों विधानसभाओं की भूमिका बहुत ही अहम् मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी की टक्कर बीजेपी,कांग्रेस से है।

ये भी पढ़ें— बसपा: वोटों का बंटवारा रोककर खुद को कमजोर होने से बचाने पर फोकस

यदि 2014 के लोकसभा चुनाव की बात जाए समाजवादी पार्टी चौथे स्थान रही थी l बीजेपी से डॉ मुरली मनोहर जोशी ने बड़ी जीत हासिल की थी उन्हें 4,74,712 वोट मिले थे l कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल को 2,51,766 वोट मिले थे l बसपा के सलीम अहमद को 53,218 वोट मिले थे। वही सपा के सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल को 25,723 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी चौथे पायदान पर होने के बाद भी कानपुर सीट पर अपना दावा पेश किया है।

समाजवादी पार्टी के कानपुर संसदीय सीट की राह आसान नही है| 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ब्राह्मण प्रत्याशी मैदान पर उतारेगी| वही कांग्रेस ने एक फिर से श्री प्रकाश जायसवाल पर भरोसा जताया है। इस चुनाव में सपा भी ब्राह्मण चेहरा मैदान में उतारने के मूड में है। जिसमे कुछ नाम सामने भी आए है।

ये भी पढ़ें— तस्वीरों में देखें कुंभ में जुट रहा श्रद्धालुओं का रेला

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस बैठक में वो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बैठ कर प्रत्याशियों के नामो पर भी चर्चा करेंगे। सभी मुद्दों पर बातचीत होने के बाद वो अपनी फाइनल रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पेश करेंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story