×

Bareilly News: पर्यटकों को रिझाने के लिए संवरेगा नाथनगरी, इलेक्ट्रिक बसों से होगी नाथों की परिक्रमा

Bareilly News: कमिश्नर बरेली संयुक्ता समद्दार, वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह ने सहयोगी अधिकारियों के साथ बरेली के सातों नाथ मंदिरों का निरीक्षण किया। गलियारे के विकास के लिए संभावनाएं तलाश की।

Anant kumar shukla
Published on: 4 Jan 2023 5:34 PM GMT
Nathnagari will be decorated to woo tourists Naths will be circumambulated by electric buses
X

Nathnagari will be decorated to woo tourists Naths will be circumambulated by electric buses (Social Media)

Bareilly News: नाथनगरी बरेली की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नयी पीढ़ी से अवगत कराने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कारीडोर का विकास किया जाएगा। कमिश्नर बरेली संयुक्ता समद्दार, वीसी बीडीए जोगिंदर सिंह ने सहयोगी अधिकारियों के साथ बरेली के सातों नाथ मंदिरों का निरीक्षण किया। गलियारे के विकास के लिए संभावनाएं तलाश की। इसके बाद उन्होने भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बरेली के नाथ मंदिरों को जोड़ते हुए 36 किमी लंबा टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों की परिक्रमा के लिए मिनी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। जिसके माध्यम से श्रद्धालु सातों नाथ मंदिरों की परिक्रमा करेंगे। मंदिल को जोड़ने वाली सभी सड़कों का मरम्मत करायी जाएगी। मंदिर के आसपास महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट्स बनाए जाएंगे। पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा महाभारत कालीन आध्यात्मिक संस्कृति को दर्शाते हुए साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इससे जहां एक ओर पर्यटन बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर लोगों को रोजगार भी

मंदिरों के आसपास होगा सौंदर्यकरण

कमिश्नर संयुक्ता समद्दार के साथ क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, बरेली विकास प्राधिकरण के सेक्रेटरी योगेंद्र कुमार ने सातों मंदिरों की परिक्रमा की। उन्होने बताया कि प्रसाद योजना के तहत मंदिरों के आसपास सौंदर्यकरण किया जाएगा। रास्तों पर लाइटों के साथ साइन बोर्ड लगाई जाएंगी। जिससे श्रद्धालुओं को कोई परोशानी न हो। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने जनकारी देते हुए बताया कि प्रसाद योजना के तहत मंदिरों के आसपास जलभराव दूर करने के लिए सड़कें, पाथवे, पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। जससे श्रद्धालुओं को पूजा में कोई परेसानी न हो। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाया जाएगा।

नाथ मंदिर में कुल सात मंदिर बने हैं- अलखनाथ मंदिर उत्तर दिशा में है, मढ़ीनाथ दक्षिण में, धोपेश्वर नाथ मंदिर कैंट पूरब में, बनखंडी नाथ पश्चिम में है। इसके अलावा प्रेमनगर में त्रिवटी नाथ मंदिर शहर के बीच में है। तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाषनगर में है। गोपाला सिद्ध मंदिर क्यारा ब्लॉक में है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। इन सभी मंदिरों का इतिहास काफी पुराना है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story