×

दस महानगरों में गोडसे की प्रतिमा लगाने का ऐलान

seema
Published on: 12 Oct 2018 8:18 AM GMT
दस महानगरों में गोडसे की प्रतिमा लगाने का ऐलान
X
दस महानगरों में गोडसे की प्रतिमा लगाने का ऐलान

लखनऊ। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे कमलेश तिवारी ने देश भर के 10 महानगरों में नाथू राम गोडसे की प्रतिमाएं स्थापित करने का ऐलान किया है। कमलेश तिवारी ने बताया कि हिंदू हितों की रक्षा के मकसद से उन्होंने हिंदू समाज पार्टी का गठन किया है। अब उनकी पार्टी देश भर के 10 महानगरों में गोडसे की प्रतिमाएं लगाएगी। यह प्रतिमाएं निजी जमीन पर स्थापित होंगी। इसके पहले उनकी पार्टी के चित्रकूट जिलाध्यक्ष को गोडसे की मूर्ति स्थापना के आरोप में जेल भी भेजा गया था।

आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में 60 से 70 प्रत्याशी उतारेगी। वह 18 से 20 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेंगे। उनकी पार्टी सियासी दलों द्वारा बोये गए जातिवादी जहर का जवाब देने के लिए अपने चुनावी मैदान में उतार रही है। आगामी चुनाव में उनकी पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन माह के अंदर 300 से ज्यादा जिलों में पार्टी के गठन किया जाएगा। हालिया एससी/एसटी विवाद के खिलाफ उनकी पार्टी ने राजधानी में आंदोलन किया था। कमलेश तिवारी गोडसे का मंदिर बनाने की मांग करते रहे हैं।

बीते वर्ष उन्होंने ओवैसी का सिर काटने वाले को 10 लाख का इनाम देने का भी एलान किया था। एक मुस्लिम पैगम्बर पर विवादित टिप्पणी के मामले में वो 11 महीने जेल में भी रहे।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story