×

विस चुनाव 2017 में सियासी दलों ने 1503 करोड़ बटोरे, खर्चे 494 करोड़

साल 2017 के पांच विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने कुल 1509.21 करोड़ रुपये इकट्ठा किए। इसमें से कुल 494.36 करोड़ चुनाव में खर्च हुए। राष्ट्रीय दलों की बात करें तो उन सात पार्टियों ने कुल 1314.29 करोड़ रुपये प्राप्त किया और 328.66 करोड़ खर्च किया। जबकि क्षेत्रीय दलों ने कुल 188.92 करोड़ की धनराशि प्राप्त की और 165.70 करोड़ खर्च किया।

priyankajoshi
Published on: 15 Feb 2018 8:20 AM GMT
विस चुनाव 2017 में सियासी दलों ने 1503 करोड़ बटोरे, खर्चे 494 करोड़
X

लखनऊ: साल 2017 के पांच विधानसभा (विस) चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने कुल 1509.21 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। इसमें से कुल 494.36 करोड़ चुनाव में खर्च हुए। राष्ट्रीय दलों की बात करें तो उन सात पार्टियों ने कुल 1314.29 करोड़ रुपये प्राप्त किया और 328.66 करोड़ खर्च किया। जबकि क्षेत्रीय दलों ने कुल 188.92 करोड़ की धनराशि प्राप्त की और 165.70 करोड़ खर्च किया।

आपको बता दें कि चुनावी खर्च में राजनीतिक दलों को सेंट्रल हेडक्वार्टर और राज्य स्तर पर किए गए खर्चों की जानकारी को चार भाग में बांटा गया है। इनमें प्रचार, यात्रा खर्च, अन्य खर्च और उम्मीदवारों पर व्यय शामिल हैं।

-राष्ट्रीय दलों ने प्रचार पर 189.46 करोड़ और क्षेत्रीय दलों ने 110.77 करोड़ खर्च किया।

-इन दलों ने प्रचार पर 56 फीसदी ही खर्च किया।

-राष्ट्रीय दलों ने यात्रा पर 79.23 करोड़ तो क्षेत्रीय दलों ने 31.463 करोड़ खर्चे।

-अधिकतर अंतर उम्मीदवारों पर खर्च की गई धनराशि का है।

-राष्ट्रीय दलों ने अपने उम्मीदवारोें पर 75.12 करोड़ खर्च घोषित किया है।

-क्षेत्रीय दलों ने अपने उम्मीदवारों पर 22.62 करोड़ का खर्च दर्शाया है।

प्रचार खर्च में मीडिया विज्ञापन, प्रचार सामग्री और जनसभा शामिल

-राष्ट्रीय दलों ने मीडिया विज्ञापन पर 133.33 करोड़ खर्च किए।

-प्रचार सामग्री पर 28.13 करोड़ और सार्वजनिक बैठक पर 27.98 करोड़।

-क्षेत्रीय दलों ने मीडिया विज्ञापन पर 74.675 करोड़ का खर्च बताया।

-प्रचार सामग्री पर 35.20 करोड़ और सार्वजनिक बैठक पर 0.91 करोड़ खर्च।

-क्षेत्रीय दलों ने प्रचार सामग्री पर राष्ट्रीय दलों से 7.07 करोड़ अधिक खर्च किए।

यात्रा खर्च में स्टार प्रचारक और 'पार्टी लीडर्स' के यात्रा खर्च शामिल

-राष्ट्रीय दलों ने यात्रा पर कुल खर्च में से 94.55 फीसदी स्टार प्रचारकों पर खर्चे।

-सिर्फ 5.45 फीसदी पार्टी नेताओं के यात्रा पर व्यय किया गया।

-क्षेत्रीय दलों ने यात्रा पर कुल खर्च में से 93.77 फीसदी स्टार प्रचारकों पर खर्चे।

-पार्टी नेताओं की यात्रा पर सिर्फ 6.23 फीसदी खर्च किया।

-सन 2017 में यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में हुए थे विधानसभा चुनाव।

-बसपा ने पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में उतारे थे प्रत्याशी।

-सपा ने सिर्फ यूपी और उत्तराखंड में लड़ा था चुनाव।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story