TRENDING TAGS :
अब राष्ट्रगान से होगी दिन की शुरुआत, इस पार्क में सुबह-शाम होगा 'नेशनल एंथम'
सहारनपुर: सहारनपुर का कंपनी बाग पार्क अब शहर को ताजी हवा के साथ साथ देशभक्ति का भी संदेश देगा। कंपनी बाग में सुबह शाम पक्षियों की चहचहाट के साथ राष्ट्रगान की धुन सुनाई देगी। जी हाँ, अब राष्ट्रगान के साथ ही कंपनी बाग की सुबह और शाम की शुरूआत होगी।
श्रीनगर हिंसा में घायल पुलिसकर्मी व नागरिक की हालत गंभीर
यही नहीं, बाग में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज भी लहराएगा जिससे कंपनी बाग का महत्व और भी अधिक बढ़ जाएगा। मंडलायुक्त की पहल के बाद नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी।
स्वास्थ्य के साथ-साथ कंपनी बाग अब लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को भी जगाने का काम करेगी। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने इसके लिए अनुठी पहल की है। कंपनी बाग में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और प्रतिदिन राष्ट्रगान होगा। इसके लिए कंपनी बाग में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
मंडलायुक्त ने इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी है। स्क्रीन पर सुबह शाम राष्ट्रगान होगा। इसके लिए एक समय निर्धारित कर दिया जाएगा। निर्धारित समय पर प्रतिदिन राष्ट्रगान होगा। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। एक हफ्ते के अंदर यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
‘फर्स्ट टाइम वोटरों’ को लुभाने में लगी बीजेपी, दे रही सदस्यता
सुबह और शाम को होने वाले राष्ट्रगान का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को जगाना है। मॉर्निंग वॉक के लिए पहुँचने वालों को सुबह शाम दो बार राष्ट्रगान करना होगा। राष्ट्रगान के समय यह बाध्यता नहीं होगी की वह सावधान पॉजिशन में आएं। यह पूरी तरह स्वैच्छिक होगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक़ इसके लिए सुबह छह से साढे छह बजे का समय निर्धारित किया गया है।