×

यहां बेमौत मरे राष्ट्रीय पक्षी, जिम्मेदारों को कुछ पता ही नहीं

जिले के थाना मारहरा क्षेत्र के ग्राम परसी में राष्ट्रीय पक्षी की मौत से इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि मरने वाले राष्ट्रीय पक्षियों की संख्या 8 है ,अभी तक इतनी बड़ी संख्या में जनपद में मौत की

Anoop Ojha
Published on: 30 Dec 2017 3:21 PM GMT
यहां बेमौत मरे राष्ट्रीय पक्षी, जिम्मेदारों को कुछ पता ही नहीं
X
यहां राष्ट्रीय पक्षी की बड़ी संख्या में मौत, कारण साफ नहीं

एटा : जिले के थाना मारहरा क्षेत्र के ग्राम परसी में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि मरने वाले राष्ट्रीय पक्षियों की संख्या 8 है। अभी तक इतनी बड़ी संख्या में जनपद में मौत की सूचना नहीं प्राप्त हुई।

स्थानीय चर्चाओं पर यदि जोर दिया जाए तो यह संख्या एक दर्जन के करीब बताई जा रही है। रात के समय में हुई इन पक्षियों की मौत के बारे में अभी तक कोई भी कारण स्पष्ट नहीं है।

आपको बता दें, रातभर इनके मृत शरीर तालाब किनारे खेत में पड़े रहे। अंदेशा है कि मोरों का किसी शिकारी ने शिकार किया है। या ये किसी जंगली आवारा कुत्तों के हाथ लग लिए हों।

यहां राष्ट्रीय पक्षी की बड़ी संख्या में मौत, कारण साफ नहीं यहां राष्ट्रीय पक्षी की बड़ी संख्या में मौत, कारण साफ नहीं

थानाध्यक्ष मारहरा विजय कुमार वर्मा ने बताया घटना हुई है। मोर कितने थे डीएफओ बताएंगे। मोरों को वन विभाग ले गया है। क्या हुआ मुझे नहीं पता। मोरों की संख्या भी वन विभाग ही बताएगा। ग्रामीणों की चुप्पी ये इंगित करती है कि संख्या और अधिक है। प्राप्त सूचना अनुसार पक्षियों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मोरों की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हों सका था।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story