×

राष्ट्रीय बालिका दिवस: यूपी में सरकारी कामकाज की बागडोर संभालेंगी बेटियां

यूपी में बालिका दिवस पर इन मेधावियों व जेंडर चैंपियन के हाथों में एक दिन के लिए प्रशासनिक विभागों की कमान सांकेतिक ‘अधिकारी’ के तौर पर एक दिन के लिए सौपी जाएंगी।

suman
Published on: 23 Jan 2021 4:03 PM GMT
राष्ट्रीय बालिका दिवस: यूपी में सरकारी कामकाज की बागडोर संभालेंगी बेटियां
X
राष्ट्रीय बालिका दिवस: यूपी में सरकारी कामकाज की बागडोर संभालेंगी बेटियां

लखनऊ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश की योगी सरकार बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए एक अभिनव प्रयोग करने जा रही है। अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ की तर्ज पर ‘नायिका’ मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

सांकेतिक अधिकारीके तौर पर एक दिन

इस इवेंट के तहत बेटियां मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पदों पर एक दिन के लिए कामकाज संभालेंगी। यूपी में बालिका दिवस पर इन मेधावियों व जेंडर चैंपियन के हाथों में एक दिन के लिए प्रशासनिक विभागों की कमान सांकेतिक ‘अधिकारी’ के तौर पर एक दिन के लिए सौपी जाएंगी।

यह पढ़ें....अयोध्या: नेताजी की जयंती पर निकाला सुभाष चंद्र बोस सम्मान मार्च, लोगों ने किया नमन

कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अभियान के तहत 10 वीं 12 वीं कक्षा में राज्य बोर्ड से प्रथम आने वाली छात्राओं को पांच और बीस हजार की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही प्रदेश की लगभग 450 मेधावी छात्राओं और 5,000 जेंडर चैंपियन को भी मिशन शक्ति अभियान के तहत सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर

महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा समस्त जनपदों में नायिका मेगा इवेंट का आयोजन कर मेधावी बालिकाओं व जेंडर चैंपियन महिलाओं को प्रशासनिक पदों पर नियुक्त कराकर प्रदेश में उनका सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही उनको अन्य लोगों के लिए रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम से दूसरी बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह पढ़ें....अखिलेश यादव ने मनाई नेताजी की जयंती, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बनाई दूरी

इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए 22 जनवरी को सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों का जन्मदिवस मनाया गया। जिसके तहत योगी सरकार की ओर से मां व बेटी को उपहार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत यूपी की 2005 नवजात बेटियों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर श्रीधर अग्निहोत्री

suman

suman

Next Story