×

उत्तर प्रदेश को केंद्र ने दिया तोहफा, कई जगह बदलेगी राजमार्गों की सूरत

बुलंदशहर-मेरठ एनएच 235 के 61.19 किलोमीटर लम्बे फोरलेन के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने बुलंदशहर के चारों ओर दो सौ करोड़ की लागत से बाईपास बनाए जाने की भी घोषणा की। ये काम तत्काल शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

zafar
Published on: 29 Sep 2016 3:02 PM GMT
उत्तर प्रदेश को केंद्र ने दिया तोहफा, कई जगह बदलेगी राजमार्गों की सूरत
X

national highway-projects start

बुलंदशहर/शाहजहांपुर/संभल: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुलंदशहर में करीब 870 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने शाहजहांपुर में भी नेपाल तक जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग का शिलान्यास किया। बुलंदशहर में रिमोट से शुरू की गई परियोजना के तहत बुलंदशहर-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होना है। संभल में भी उन्होंने अलीगढ़ हाइवे को चौड़ा करने के काम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें...हाईवे सिक्युरिटी पर सरकार को वर्कप्लान देने का आदेश, NHAI से भी मांगे सुझाव

सड़कों के दिन फिरे

-उन्होंने बुलंदशहर-मेरठ एनएच 235 के 61.19 किलोमीटर लम्बे फोरलेन के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।

-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने बुलंदशहर के चारों ओर दो सौ करोड़ की लागत से बाईपास बनाए जाने की भी घोषणा की।

-ये काम तत्काल शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

-नितिन गडकरी ने 4 राज्य मार्गो को नेशनल हाइवे में बदलने की भी घोषणा की।

-इनमें बुलंदशहर-डिबाई स्टेट हाइवे, मथुरा से बरेली वाया हाथरस स्टेट हाइवे, बुलंदशहर-जेवर स्टेट हाइवे और बुलंदशहर से सयाना स्टेट हाइवे शामिल हैं।

-ये सभी हाइवे अब नेशनल हाइवे के तौर पर जाने जाएंगे और इनके चौड़ीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा।

यह भी पढ़ें...नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बनाया बड़ा ब्लू प्रिंट

शाहजहांपुर को तोहफा

-गडकरी ने शाहजहांपुर में नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग का शिलान्यास किया।

-पुवायां में हरदोई से नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाला यह मार्ग टू लेन किया जाना है।

-उन्होंने यहां कि जल्द ही भारत में सड़कों पर एथेनॉल आधारित बसें और ट्रक दौड़ते नजर आएंगे।

अखिलेश बताएं क्या चाहिए

-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के 5 साल पूरे होने तक उत्तर-प्रदेश में 2 लाख करोड़ की लागत से सड़कें और पुल बनाने का काम पूरा हो जाएगा।

-नितिन गडकरी ने कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव को कुछ चाहिए तो बता दें। हमारी पार्टी का दिल बड़ा है, हम यूपी में सड़कें बनाने को तैयार हैं।

-गडकरी ने कहा कि यूपी सरकार उन्हें बस स्टैंडों की जमीन उपलब्ध करा दे तो वह यूपी के बस स्टैण्डों को एयर पोर्ट की तरह बनादेंगे।

यह भी पढ़ें...बुलंदशहर कांड की सीलबंद रिपोर्ट पेश, कोर्ट ने अन्य हाई वे रेप की भी मांगी जानकारी

-उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाहरी रिंग रोड़ बनने के बाद दिल्ली का प्रदूषण 50 प्रतिशत कम हो जाएगा।

-नितिन गडकरी ने यहां एक जनसभा में दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

-उन्होंने कहा कि जनता पहचाने कि वो घोड़े पर सवार होना चाहती है या गधे पर।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

national highway-projects start

national highway-projects start

national highway-projects start

national highway-projects start

zafar

zafar

Next Story