×

Kannauj News: किसान यूनियन ने अधिकारियों पर सरकार के खिलाफ कार्य करने का लगाया आरोप

Kannauj News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु का काफिला छिबरामऊ से निकल रहा था। भीड़ देखकर उनका काफिला वहीं पर रुक गया जिसके बाद दुकान खाली कराने पहुंचे तहसीलदार के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ और धरने पर बैठ गए।

Pankaj Srivastava
Published on: 5 Feb 2023 9:53 PM IST
X

Kannauj News (Newstrack)

Kannauj News: कन्नौज पहुंचे किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु ने जमकर कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अधिकारियों पर सरकार के खिलाफ कार्य करने का लगाया आरोप अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की कही बात। शहर के पश्चिमी बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब नायाब तहसीलदार अनिल कुमार पुलिस बल के साथ बाईपास पर स्थित अच्छे मियां की दुकान खाली कराने पहुंच गए।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु का काफिला छिबरामऊ से निकल रहा था भीड़ देखकर उनका काफिला वहां पर रुक गया जिसके बाद दुकान खाली कराने पहुंचे तहसीलदार के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ और धरने पर बैठ गए और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिकारियों से परेशान है अन्नदाता - किसान यूनियन अध्यक्ष भानु

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु ने कहा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सख्त आदेश दिया है कि किसी भी गरीब का आशियाना कोई भी अधिकारी खाली नहीं करा सकता उसके बावजूद भी यहां के अधिकारी सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं जिसकी शिकायत व सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

उन्होंने कहा है कि अधिकारी किसानों के साथ न्याय नहीं करते हैं जिससे किसान परेशान हैं। अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो बहुत ही जल्द पूरे देश का किसान एकत्रित होकर एक बड़ा आंदोलन करेगा। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बिचौलिए किसानों को महंगे खाद और बीज ज्यादा दामों पर बेच रहे हैं अधिकारी उन पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं जिससे देश का अन्नदाता परेशान है।



Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story