×

भाजपा होगी गायब: सपा-प्रसपा अगर साथ आ जाए, अमित जानी का बयान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने आज यहां दावा किया कि आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और प्रसपा एक होकर चुनाव लड़ गई तो भाजपा पूरे प्रदेश से गायब हो जाएगी।

Newstrack
Published on: 7 Nov 2020 1:11 PM GMT
भाजपा होगी गायब: सपा-प्रसपा अगर साथ आ जाए, अमित जानी का बयान
X
भाजपा होगी गायब: सपा-प्रसपा अगर साथ आ जाए, अमित जानी का बयान

मेरठ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने आज यहां दावा किया कि आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा और प्रसपा एक होकर चुनाव लड़ गई तो भाजपा पूरे प्रदेश से गायब हो जाएगी। अमित जानी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के 2 दिन पहले 21 दिसंबर को कस्बा जानी में किसान महारैली होने जा रही है जिसमे श्री शिवपाल सिंह यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

किसान विरोधी रवैए के खिलाफ होगा आंदोलन

सिवालखास क्षेत्र में दौरे पर आए अमित जानी ने यहां मीडिया से बातचीत में योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार की प्रशासन से लगाम हट गई है। उन्होंने कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में समाजवादियों की सरकार बनेगी। प्रसपा नेता ने कहा कि किसानों की पराली जलाने पे उनको जेल भेजा जा रहा है इस किसान विरोधी रवैए के खिलाफ आंदोलन होगा। अमित जानी ने कहा कि जो सपा सरकार में 108 चालू की गई थी भाजपा सरकार में उसकी बुरी हालत है। घंटो तक 108 मिलता नही, मिल जाता है तो घंटो तक कोई आता नही। यही नही सरकारी एम्बुलेंस सरकारी अस्पताल में ले जाकर फेंक देती है, जहां न डॉक्टर है ना दवा।

ये भी पढ़ें: धनतेरस : मोदी सरकार सोना खरीदने पर दे रही बंपर छूट, इस बार यहां से करें खरीदारी

सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की दावेदारी कर चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी आज उकसिया एवम किनोनी गांव में सड़क हादसे में हुई मारे गए लोंगो के निवास पर भी पहुंचे। अमित जानी ने उकसिया में हादसे में हताहत हुए तीन परिवार के पांच लोगो के परिजनों से मुलाक़ात की तथा उन तीनों परिवारों को 50-50 हजार ( कुल 1.5 लाख) की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद अमित जानी किनोनी और मैनपुट्ठी गांव में पहुंचे वहां पर मृतक परिवार को 50 - 50 हजार ( कुल 1 लाख ) की आर्थिक सहायता दी।

ये भी पढ़ें: आतंकी घटनाओं से मातम: BJP नेताओं समेत 35 की मौत, आम जनता भी बनी निशाना

इस मौके पर अमित जानी ने बतायाकि उन्होंने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी बात की और हरियाणा में हादसे का शिकार हुए क्षेत्र के लोगो को 10 10 लाख मुआवजा देने की मांग की। अमित जानी ने मृतको के परिजनों से प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव से भी बात करवाई। अमित जानी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के लिए अपनी तरफ से 17 लाख रुपये की टाटा विंगर की एक बडी एम्बुलेंस दी है। उन्होंने कहा कि सिवाल खास क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए ये एम्बुलेंस हमेशा यहीं रहेगी।

सुशील कुमार, मेरठ

Newstrack

Newstrack

Next Story