×

Meerut News: 14 फऱवरी को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 14 फरवरी को रालोद द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में किया जाएगा।

Sushil Kumar
Published on: 2 Feb 2023 12:40 PM GMT
Election of National President of Rashtriya Lok Dal will be held in Delhi on February 14
X

मेरठ: 14 फऱवरी को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक दल द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने दी।

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि इससे पहले 12 फरवरी को स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सप्ताह भर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक घर घर जाएंगे और उत्तर प्रदेश सरकार की विफलताओं को लोगों को बताएंगे और यह कार्यक्रम 19 फरवरी प्रत्येक जनपद में आयोजित किया जाएगा।

सरकार की विफलता हजार, लोकदल चला जनता के द्वार

रालोद राष्ट्रीय महासचिव के अनुसार इस कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा जनपद मथुरा से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नाम "सरकार की विफलता हजार, लोकदल चला जनता के द्वार" रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियां और उनकी विफलता है और जो मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा बेरोजगार हैं उनको लेकर जो विफलता हैं उसके बारे में प्रत्येक घर-घर प्रत्येक द्वार जाकर अपनी अपनी विधानसभाओं में उनकी विफलताओं के बारे में बताएंगे।

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि कल देश का बजट संसद में वित्त मंत्री द्वारा पारित कराया गया है किंतु यह बजट महिलाएं,किसान, मजदूर,युवा, छात्र सभी के लिए निराशाजनक रहा है और इस बजट में कहीं से भी किसी भी प्रकार का कोई फायदा किसी भी वर्ग को होता दिखाई नहीं दे रहा है। रालोद नेता त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का बजट 38 फ़ीसदी कम कर दिया गया है वहीं मजदूरों से संबंधित जो संस्था है मनरेगा,उसका बजट भी 38 फ़ीसदी तक कम कर दिया गया जिससे आने आने वाले समय में प्रत्येक जनपद और प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में जहां मनरेगा का मजदूर है उसको बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

गन्ना किसान परेशान

एक सवाल के जबाव में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि अभी तक गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का संपूर्ण भुगतान नहीं हुआ और चालू वर्ष का अभी तक किसानों के गन्ने का रेट भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नहीं किया गया है। रालोद नेता ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश का किसान बहुत ज्यादा आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है उनको रंगीन सपने दिखाकर अभी तक उनकी नौकरी को लेकर किसी भी तरीके का कोई भी प्रावधान सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

इस दौरान सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद,पूर्व विधायक विनोद हरित,राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड,राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष अहलावत, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लापुर,महानगर अध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा,संजय पनवाड़ी,सोहराब ग्यास, अशोक चौधरी, कलवा कुरेशी, सर्वेश पुंडीर इसरार जई,सुबोध भदौड़ा, सीपी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story