×

Lucknow News: Apna Dal S का राष्ट्रीय अधिवेशन में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

Lucknow News Today: पहली बार अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आहूत किया गया है। सम्मेलन में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Nov 2022 12:24 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

अपना दल एस। (Social Meida)

Lucknow News Today: देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण भाव की बदौलत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में अपना दल (एस) (Apna Dal S) प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी की उपलब्धि हासिल की है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा दिया है। राज्य स्तरीय दर्जा मिलने के बाद पहली बार अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आहूत किया गया है। सम्मेलन में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

4 नवम्बर को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आहूत: प्रदेश प्रवक्ता

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 4 नवम्बर को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आहूत किया गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस अधिवेशन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष सहित राज्य भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पार्टी के करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके बाद पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उनके दिशा निर्देश पर पार्टी की गतिविधियों को और गति देने के लिए आगामी कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर टीम गठित

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। इस बाबत पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं के आने, उनके रहने, कार्यक्रम स्थल की सजावट को लेकर वालंटियर्स की तैनाती की गई है। पदाधिकारियों को कार्य का बंटवारा किया गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story