×

World Mosquito Day: मच्छरों को घर से गायब कर देंगी किचन में रखी ये 6 चीजें

Aditya Mishra
Published on: 20 Aug 2018 7:50 AM GMT
World Mosquito Day: मच्छरों को घर से गायब कर देंगी किचन में रखी ये 6 चीजें
X

लखनऊ: हर साल पूरे विश्व में 20 अगस्त के दिन विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) मनाया जाता हैं। इस दिन पेशेवर चिकित्सक सर रोनाल्ड रास ने वर्ष 1896 में यह खोज की थी कि इंसान में मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के लिए जिम्मेदार मादा मच्छर है। newstrack.com आज आपको किचन में रखें 6 जरूरी चीजों के बारे में बता रहा है। जिसके जरिये आप घर में छिपे मच्छरों को दूर भगा सकते है।

नीम

जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

कपूर

कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

नींबू

बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

तुलसी

तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।

लहसुन

लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।

ये भी पढ़ें...घरेलू टिप्स:मच्छरों से है परेशान तो इन उपायों से करें इसका निदान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story