×

नवीन के रोबोटिक यान को अमेरिका ने दिया लाइसेंस, शामली में खुशी की लहर

जिले के एक प्रतिभावान बेटे नवीन कुमार जैन ने अपनी काबिलियत से शामली का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। अमेरिका ने नवीन के बनाए रोबोटिक यान को चांद पर ले जाने का लाइसेंस जारी किया है। नवीन की इस कामयाबी से उनके परिजन और शामलीवासी खासे उत्साहित हैं।

aman
By aman
Published on: 6 Aug 2016 12:10 PM GMT
नवीन के रोबोटिक यान को अमेरिका ने दिया लाइसेंस, शामली में खुशी की लहर
X

शामली : जिले के एक प्रतिभावान बेटे नवीन कुमार जैन ने अपनी काबिलियत से शामली का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। अमेरिका ने नवीन के बनाए रोबोटिक यान को चांद पर ले जाने का लाइसेंस जारी किया है। नवीन की इस कामयाबी से उनके परिजन और शामलीवासी खासे उत्साहित हैं। नवीन जैन की कंपनी का नाम 'इंफो स्पेस' से है। वह मून एक्सप्रेस के फाउंडर भी हैं।

कौन हैं नवीन कुमार जैन ?

-नवीन कुमार का जन्म 6 सितंबर 1959 को शामली में ही हुआ था।

-नवीन कुमार जैन के पिता का नाम नरेंद्र जैन है।

-नरेंद्र जैन पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर हैं।

-नवीन का घर तालाब रोड, जैन धर्मशाला के पास है।

शुरुआती पढाई यहां से की

-12वीं तक की पढ़ाई नवीन जैन ने शामली से ही की।

-इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

-इसके बाद एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से एमबीए किया।

ये बताया रिश्तेदार ने :

-नवीन की बुआ के बेटे शरद जैन ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा था।

-शरद ने बताया, कई दशक पूर्व नवीन का परिवार शामली से गाजियाबाद चला गया था।

-बाद में वे अमेरिका चले गए।

-शरद के बेटे अंश ने बताया, सबसे ज्यादा खुशी हमें तब होगी जब वे अपने मिशन की सफलता के बाद शामली वापस आएंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story