×

Ghaziabad News: घर में खुफिया रास्ता, सुरंग जाती थी असलहे की अवैध फैक्ट्री तक, कई लोग हुए गिरफ्तार

गाजियाबाद के एक घर में से खुफिया तहखाना मिला है और उसको खुफिया तहखाने में एक सुरंग थी,जहां से होकर रास्ता हथियारों की फैक्ट्री..

Bobby Goswami
Report Bobby GoswamiPublished By Deepak Raj
Published on: 4 Sep 2021 11:04 AM GMT
Criminal in custody of police
X
पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक घर में से खुफिया तहखाना मिला है और उस खुफिया तहखाने में एक सुरंग थी,जहां से होकर रास्ता हथियारों की फैक्ट्री तक जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन आरोपी पकड़े गए,जबकि उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। सभी से भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े गए हैं। सुरंग के भीतर में से तहखाने वाली फैक्ट्री को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।


बरामद अवैध सामान

मामला गाजियाबाद में मुरादनगर इलाके का है

मामला गाजियाबाद में मुरादनगर इलाके का है। जहां पर एक खेत में एक घर के भीतर से सुरंग मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर हथियारों की फैक्ट्री चल रही है। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया।लेकिन ध्यान से दीवार में देखा गया तो एक खिड़की के भीतर से एक खुफिया दरवाजा तहखाने में जाता था। वहां से एक सुरंग थी और सुरंग के भीतर से जब पुलिस दूसरे तहखाने में पहुंची तो वहां पर हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी।

3 लोग यहां पर हथियार बना रहे थे, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार बरामद करके पूछताछ की तो उनके सूचना के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। जिनमें एक महिला भी शामिल है। मामले में मुख्य आरोपी मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है जो फरार है। पकड़ी गई महिला उसी की पत्नी है। तहखाने को पुलिस ने सील कर दिया है। और मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस को शक है कि आगामी चुनाव के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया जाना हो सकता है।


पुलिस अधिकारी बरामद सामान को देखते हुए


पुलिस के सामने हथियारों का जखीरा पकड़ना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई वारदातें हुई थी। जिसमें अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में पुलिस के लिए यह जानना बेहद जरूरी था कि हथियार कहां बनाए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस को नहीं पता था कि दिल्ली के पास मुरादनगर में इन हथियारों की खुफिया फैक्ट्री चल रही है। आखिरकार तहखाने से होती हुई सुरंग में पुलिस पहुंची और पूरा भंडाफोड़ हो गया। मामले के तार देश की राजधानी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑन डिमांड हथियारों की सप्लाई का यह पूरा गैंग पकड़ा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि अभी तक कहां-कहां हथियारों की सप्लाई हुई थी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story