×

Ghaziabad News: ऐसा जाम आपने पहले नहीं देखा होगा, देखकर कहेंगे- उफ्फ

जिस तरह का जाम एनसीआर के गाजियाबाद में लगा, इससे पहले ऐसा जाम कभी नहीं लगा था। इसका कारण यह था कि जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों को परेशान कर रहा था।

Bobby Goswami
Published on: 21 Aug 2021 8:06 PM GMT
Ghaziabad: Traffic jam due to waterlogging
X

गाजियाबाद: जलभराव के कारण लगा ट्रैफिक जाम

Ghaziabad News: जिस तरह का जाम आज एनसीआर के गाजियाबाद में लगा, इससे पहले ऐसा जाम कभी नहीं लगा था। इसका कारण यह था कि जगह-जगह हुआ जलभराव लोगों को परेशान कर रहा था। जिसकी वजह से गाड़ियां टस से मस नहीं हो पा रही थीं। कई घंटों तक लगे जाम में लोग आज ऑफिस जाने के लिए जूझते रहे थे। परेशानी इतनी ज्यादा थी की गाड़ियां 1 इंच भी इधर से उधर नहीं हो पा रही थी। मेट्रो से एक यात्री ने इस परेशानी का जो वीडियो बनाया वह जमकर वायरल हो रहा है।

कई लोग नहीं जा पाए अपने गंतव्य तक

लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि सुबह से ही जाम लगा हुआ है। नालों की सफाई नहीं होने की वजह से कई मुख्य रास्तों पर आज जलभराव देखा गया था। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। हिंडन नदी से लेकर मेरठ रोड और दूसरी तरफ मोहन नगर जाने वाले रास्ते के अलावा आनंद विहार के कुछ रास्तों पर भी जाम देखा गया। मेट्रो से जिस यात्री ने वीडियो बनाया वह वीडियो जाम की भयंकर कहानी बयां कर रहा है। कई किलोमीटर तक इस तरह से गाड़ियां फंसी हुई दिखाई दी जिसमें 1 इंच 20 खिसकने की जगह नहीं थी।

लोग इतने ज्यादा परेशान हो गए कि कई लोग अपने ऑफिस नहीं गए। अपने गंतव्य तक जाने से लोग कतराते रहे। ऊपर से हो रही बारिश भी लोगों को परेशान कर रही थी। दो पहिया वाहन चालकों का तो और भी ज्यादा बुरा हाल देखा गया। सवाल यह है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

क्या लोगों को अब मिलेगी निजात

क्या प्रशासन आने वाले वक्त में संबंधित सरकारी विभागों को इससे संबंधित ठोस कदम उठाने के निर्देश देगा? नगर निगम के दावों की हकीकत भी पूरी तरह से सामने आ चुकी है। अगर वक्त रहते जलभराव की समस्या को दूर किया गया होता तो लोगों को त्योहारी सीजन में इस तरह की परेशानी से नहीं जूझना पड़ता। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। और सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story