TRENDING TAGS :
Ghaziabad News: क्लीनिक के बाहर आजादी का जश्न मानते समय हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल
Ghaziabad News: गाजियाबाद में आजादी का जश्न मनाते समय लोगों की जान खतरे में डाली गई।
तिरंगा फहराने के बाद फायरिंग करता जवान (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में आजादी का जश्न मनाते समय लोगों की जान खतरे में डाली गई। मामला गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर का है। जहां पर तिरंगा झंडा फहराते समय हवा में दो राउंड फायर किया गया। मामले से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। हैरत की बात यह है कि यह हरकत एक डॉक्टर के क्लीनिक पर हुई।
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। जहां गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर में रविवार के स्वंतत्रता दिवस के दिन आजादी का जश्न मानते वक्त वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में डाल दी गई। तिरंगा झंडा फहराते वक्त हवाई फायरिंग की गई। जिसके बाद इस फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई और पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
हवा में फायरिंग करता हुआ व्यक्ति
वीडियो में दिखाई दिया सच
मामले से जुड़ा जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें सब कुछ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर के क्लीनिक के परिसर के बाहर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है। क्लीनिक का सभी स्टाफ और डॉक्टर वहां पर मौजूद है। इस दौरान एक व्यक्ति सबके सामने हवाई फायर करता है। और साथ ही साथ तिरंगा फहरा दिया जाता है। जश्न में हुई इस हर्ष फायरिंग का वीडियो भी बनाया जाता है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा वीडियो का संज्ञान लिया गया है जांच की जा रही है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन हैरत की बात यह है कि जब डॉक्टर ही इस तरह से अपना फर्ज नहीं निभाएंगे तो दूसरे लोगों से क्या आशा की जा सकती है। देखना ये होगा कि मामले में पुलिस कब तक आगे की कार्रवाई करती है।