×

Ghaziabad News: लखनऊ से गाजियाबाद पहुंची खबर में पति-पत्नी को बताया गया Omicron पॉजिटिव, गाजियाबाद में कराई जांच तो निकले नेगेटिव

Ghaziabad News: जनपद गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है कि लखनऊ मुख्यालय से उन्हें एक जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें गाजियाबाद के रहने वाले पति पत्नी की रिपोर्ट Omicron पॉजिटिव आई थी। दुबारा जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Bobby Goswami
Published on: 17 Dec 2021 4:02 PM GMT
Ghaziabad News: लखनऊ से गाजियाबाद पहुंची खबर में पति-पत्नी को बताया गया Omicron पॉजिटिव, गाजियाबाद में कराई जांच तो निकले नेगेटिव
X

Ghaziabad News: गाजियाबाद (District Ghaziabad) स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है, कि लखनऊ मुख्यालय से उन्हें एक जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें गाजियाबाद के रहने वाले पति पत्नी की रिपोर्ट Omicron पॉजिटिव आई थी। किन पति-पत्नी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिनकी जांच करवाई गई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पति-पत्नी होम आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए पति पत्नी की Omicron नेगेटिव रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई है।

पति-पत्नी की ट्रैवल हिस्ट्री

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पति-पत्नी मुंबई से गाजियाबाद आए थे, लेकिन वाया जयपुर लौटे थे। पति की उम्र 69 साल है, और पत्नी की उम्र 66 साल है। जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में वृंदा डायग्नोस्टिक सेंटर से उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनकी किसी कोविड पॉजिटिव के साथ कांटेक्ट हिस्ट्री नहीं पाई गई है। उनके कांटेक्ट में आए लोगों का टेस्ट भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि दोनों को कोई परेशानी नहीं है। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

क्या यह Omicron की दस्तक है?

पति पत्नी के बारे में लखनऊ से मिली जानकारी में ओमक्रोन पॉजिटिव पाए जाने की खबर के बाद दोनों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिससे यह मामला जाहिर तौर पर पूरी तरह से Omicron का नहीं कहा जा सकता है। इसमें कुछ संदेह है। लेकिन सवाल यही है कि क्या एनसीआर में Omicron की दस्तक हो रही है?

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story