×

Ghaziabad News: जानिये इस बार किसानों ने क्यों किया दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम, कृषि कानून और एमएसपी नहीं है वजह

Ghaziabad News : बागपत जाने वाला ट्रैफिक बुरी तरह से फंस गया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसानों को समझाया बुझाया है।

Bobby Goswami
Report Bobby GoswamiPublished By Shraddha
Published on: 2 Dec 2021 10:23 AM GMT
किसानों ने क्यों किया दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम
X

किसानों ने क्यों किया दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम

Ghaziabad News : मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने लोनी के पास दिल्ली सहारनपुर हाईवे (Delhi Saharanpur Highway) जाम कर दिया जिसके बाद ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा है। हाइवे पर ट्रैफिक डायवर्ट होता है, तो भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही स्थिति दिल्ली सहारनपुर रोड (Delhi Saharanpur Road) पर बन गई। बागपत जाने वाला ट्रैफिक बुरी तरह से फंस गया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसानों को समझाया बुझाया है। लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े हुए हैं, और वह हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है।

5 साल से चल रहा आंदोलन

मामला दिल्ली सहारनपुर रोड के पास लोनी के मंडोला गांव (Mandola Village) के किसानों से जुड़ा हुआ है। जिन का आरोप है कि उन्हें जमीन अधिग्रहण का उचित मुआवजा नहीं दिया गया था। 5 साल पहले उनकी जमीन अधिग्रहित कर के आवास विकास की योजना तैयार कर दी गई थी। लेकिन लगातार मांग के बावजूद उचित मुआवजा देने को पुरानी सरकार राजी नहीं हुई। नई सरकार से उम्मीद थी लेकिन यहां भी सिर्फ आश्वासन मिला। कुछ दिन पहले आवास विकास के दफ्तर में किसानों ने ताला जड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि आगामी 2 दिसंबर को आंदोलन बड़ा करेंगे, और उसी के तहत आज किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि आंदोलन को पूरे 5 साल बीत गए हैं। आज ही के दिन उन्होंने (kisan andolan) आंदोलन शुरू किया था। आज इसलिए गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। मांग नहीं मानी गई तो अब रोड से नहीं हटेंगे। वही आंदोलन को बड़ी धार देने की कोशिश करेंगे।

किसानों के मुद्दों का समाधान कब

एक तरफ कृषि कानून और एमएसपी की मांग को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर गाजियाबाद में किसान आंदोलन चल रहा है। जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। वहीं लोनी के पास दिल्ली सहारनपुर रोड पर भी परेशानी कम नहीं है। किसान कभी भी यहां जाम लगा देते हैं। हालांकि यह मुद्दा अलग है। यह मुद्दा मुआवजे को लेकर है। जिसे सुलझाना बेहद जरूरी है। सवाल यह है कि यह मुद्दा कब सुलझ पायेगा। क्योंकि इसकी वजह से हाईवे से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। आए दिन किसानों द्वारा जाम लगाने की खबरें आती हैं। कई बार किसान बड़े नेताओं का विरोध भी यहां कर देते हैं। जिसके चलते आम तौर पर यहां भारी पुलिस बल तैनात रखना पड़ता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story