×

वैष्णो देवी मंदिर हादसा: गाजियाबाद की श्वेता सिंह की मौत, पति व रिश्तेदार बाल बाल बचे

Ghaziabad News: वैष्णो देवी में हुए हादसे में गाजियाबाद जिले की रहने वाली महिला नाम श्वेता सिंह की भी डेथ हो गई है, जिले के डीएम ने जो लिस्ट शेयर की है, उसमें भी महिला और उनके पति का नाम बताया गया है।

Bobby Goswami
Published on: 1 Jan 2022 10:49 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2022 12:01 PM GMT)
Vaishno Devi Temple Incident: Death of Shweta Singh of Ghaziabad, husband and relatives narrowly survived
X

गाजियाबाद: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में महिला की मौत: photo - social media

Ghaziabad News: वैष्णो देवी दरबार में हुई भगदड़ (Stampede at Vaishno Devi Temple) के बाद जो मौत हुई है, इस हादसे में गाजियाबाद जिले (Ghaziabad District) की रहने वाली महिला की भी डेथ (woman death) हो गई है। यह महिला अपनी बहन के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गई हुई थी। जिले के डीएम ने जो लिस्ट शेयर की है, उसमें भी महिला और उनके पति का नाम बताया गया है। आपको बताते हैं, कि किस इलाके की रहने वाली है महिला थी।

महिला का नाम श्वेता सिंह (Shweta Singh) बताया जा रहा है, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला श्वेता सिंह की भी मौत हुई है। श्वेता सिंह गाजियाबाद के वार्तालोक सोसाइटी में रहती थी, और यह उनका मायका है । उनकी शादी 2017 में हुई थी। उनके पति का नाम विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) है। जिनके साथ इनकी एक महिला रिश्तेदार भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। तभी वहां अचानक हादसा हो गया। जिसमें श्वेता की मौत हो गई। जबकि श्वेता के पति और महिला रिश्तेदार की जान बाल-बाल बच गई।

परिवार के परिचित ने बताया कि श्वेता सिंह अपनी बहन के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गई हुई थी, और रात 3:00 बजे जब फोन मिलाया गया तो किसी पुलिस वाले ने फोन उठाकर यह बताया कि यह हादसा हो गया है। और इनकी मौत हो गई है।

परिवार के परिचित के मुताबिक श्वेता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, और उनकी बड़ी बहन घायल हो गई थी, जो अस्पताल में है। श्वेता सिंह के पति मर्चेंट नेवी में है। और वह फिलहाल बाहर हैं। उनके मायके में उनकी मां दो भाई भाभी और बच्चे हैं, श्वेता खुद एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर की पोस्ट पर थी।

वहीं परिवार के लोग सुबह की फ्लाइट से जम्मू के लिए निकल गए हैं, जो श्वेता सिंह के शव को अपने साथ लाएंगे।

घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। गाजियाबाद के डीएम ने भी जो लिस्ट जारी की है उसमें श्वेता सिंह का नाम है, इस बात की ऑफिशियल जानकारी लिस्ट में दी गई है कि श्वेता सिंह की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह का शव रविवार तक गाजियाबाद में उनके मायके वाले आवास पर पहुंचेगा। उनके पति भी इंडोनेशिया से जल्द वापस आने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी लोग महिला की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे

जिले के डीएम समेत तमाम अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों ने इस मामले में संवेदना प्रकट की है। सोशल मीडिया (social media) पर भी लोग महिला की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कुल 4 लोग वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए गए थे। श्वेता और उनके पति विक्रांत और महिला रिश्तेदार के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी माता वैष्णो के दर्शन के लिए गए थे। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।

माता वैष्णव देवी मंदिर में भगदड़ में महिला श्वेता सिंह की मौत


जो भी संभव होगा मदद की जायेगी- थाना इंचार्ज

जिस वसुंधरा इलाके में महिला श्वेता रहती है उस इलाके से संबंधित थाना इंदिरापुरम (Thana Indirapuram) का है। इंदिरापुरम थाने के इंचार्ज ने बताया कि महिला के परिवार से बात करने की कोशिश की जा रही है, जो भी संभव मदद हो पाएगी वह करने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। हालांकि थाना इंचार्ज ने बताया कि अभी तक महिला के परिवार से बातचीत नहीं हो पाई है। फिलहाल की जानकारी यही है कि महिला के परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी जम्मू के लिए रवाना हुए हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story