×

Ghaziabad News Today: 'AAP' सांसद संजय सिंह पर दर्ज हुआ मुकदमा, तिरंगे का अपमान करने का आरोप

Ghaziabad News Today: AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है, जो कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दर्ज की गई है।

Bobby Goswami
Report Bobby GoswamiPublished By Shreya
Published on: 15 Dec 2021 1:53 PM GMT
Muzaffarnagar News
X

'AAP' सांसद संजय सिंह (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Ghaziabad News Today: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) में आयोजित हुई उस तिरंगा यात्रा (AAP Tiranga Yatra) में शामिल हुए थे, जहां पर आरोप है कि तिरंगे का अपमान (Tiranga Ka Apman) किया गया।

तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में आए लोगों पर अपमान का आरोप है। हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मांग की गई थी कि तिरंगा यात्रा के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR Registered Against Sanjay Singh) दर्ज की है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी

पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को लोनी बॉर्डर (Loni Border) इलाके से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पास एक फोटो है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तिरंगा यात्रा में शामिल व्यक्ति ने तिरंगे का अपमान किया है। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। पुलिस ने मामले में शुरुआती जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है। हालांकि आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शिकायत में निम्न बातें कही गई थी

थानाध्यक्ष महोदय लोनी बोर्डर आपको अवगत कराना है, कि लोनी बोर्डर थाना क्षेत्र में 12 नवंबर को लोनी बोर्डर से राशिद गेट तक आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व विधानसभा प्रत्याशी सचिन शर्मा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व विधान सभा प्रत्याशी सचिन शर्मा के साथियों द्वारा देश के तिरंगे का अपमान किया गया। जिससे तिरंगे के अपमान को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है, व हिन्दू युवा वाहिनी देश के तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

अतः आपसे अनुरोध है कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तिरंगे का अपमान करने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व विधान सभा प्रत्याशी सचिन शर्मा के साथियों पर कार्रवाई करने का कष्ट करें।

एंबुलेंस का वीडियो भी हुआ वायरल

रविवार को भी तिरंगा यात्रा पर अन्य सवाल भी उठे थे, जिसमें आम आदमी पार्टी की टोपी पहना व्यक्ति एंबुलेंस चला रहा था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो के बाद भी कई सवाल उठ रहे थे। देखना यह होगा कि पुलिस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है। चुनाव से पहले लोनी के प्रत्याशी को जिताने के लिए तिरंगा यात्रा निकालने वाले संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी का क्या बयान आता है यह भी देखने वाली बात होगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story