×

Mamta Tyagi: किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली ममता त्यागी कैसे बनी गाजियाबाद जिला के पंचायत अध्यक्ष, जाने यहां

Mamta Tyagi: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

Bobby Goswami
Report Bobby GoswamiPublished By Shweta
Published on: 8 Aug 2021 9:24 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2021 9:26 AM GMT)
ममता त्यागी
X

 ममता त्यागी (डिजाइन फोटो)

Mamta Tyagi: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ममता त्यागी जितनी बार यहां से चुनाव के लिए उठी है उनका जीत तय है। एक महिला होकर समाज में कई बड़े काम किए हैं। ममता त्यागी ने बड़े-बड़े नेताओं को गाजियाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हरा चुकी है तो चलिए जानते है आखिर कौन है ममता त्यागी।

ममता त्यागी का जीवन परिचय (Mamta Tyagi Biography)


ममता त्यागी मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। ममता त्यागी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक साधारण परिवार से होने के बावजूद ममता त्यागी की छवि समाज में बहुत स्वच्छ है।

ममता त्यागी का शिक्षा (Mamta Tyagi Education)


ममता त्यागी जिस तरह राजनीतिक सफर में आज के दौर में सबसे सफल है ठीक उसी प्रकार ममता त्यागी शिक्षा में सफल रही। ममता त्यागी की पढ़ाई स्नातक तक हुई है।

ममता त्यागी की शादी (Mamta Tyagi wedding)


ममता त्यागी आज के दौर में जिला गाजियाबाद की पंचायत अध्यक्ष हैं। इनकी शादी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी से हुई है। बसंत त्यागी गाजियाबाद में सबसे मशहूर हैं। बसंत त्यागी की पहचान के लिए उनका नाम ही काफी हैं।

ममता त्यागी के बच्चे


गाजियाबाद की पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के दो बेटे हैं। ये दोनों बच्चें पढ़ाई करते हैं। ममता त्यागी भाजपा पार्यी की पुरानी कार्यकर्ता है। यह अच्छे व्यवहार के लिए जानी जाती हैं।

संपत्ति (Property)


ममता त्यागी का व्यापार मुख्य रुप से कृषि से हैं। किसान परिवार से होने के नाते ममता त्यागी की संपत्ति (Mamta Tyagi Property) उनकी कृषि ही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद मुख्य उद्देश्य


ममता त्यागी आज गाजियाबाद जिला की पंचायत अध्यक्ष है। इस पद को संभालने के बाद ममता त्यागी ने लोनी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में फायर स्टेशन, महिलाओं के लिए लाइब्रेरी, महिलाओं के लिए आईटीआई, सिलाई रोजगार आदि का है। विकास के कार्यों में वह अग्रसर रहना चाहती हैं। उनका कहना है कि पार्टी संगठन के लिए मजबूती से कार्य करना चाहती हैं। ममता त्यागी बताती है कि उनका राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। वह समाज सेवा करना चाहती हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story