Noida News: नोएडा में औद्योगिक निवेश की बढ़ी रफ्तार, एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Noida News: 2021-20 में औद्योगिक श्रेणी में एक लाख वर्गमीटर भूमि के आवंटन का लक्ष्य रखा गया था। 31 अगस्त तक 13 भूखंडों (203846.50 लाख वर्गमीटर ) का आवंटन किया गया।

Deepankar Jain
Report Deepankar JainPublished By Shweta
Published on: 21 Oct 2021 1:11 PM GMT
Concept photo
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Noida News: वित्तीय वर्ष 2021-22 में नोएडा (Noida today news) में सर्वाधिक निवेश औद्योगिक क्षेत्र में किया गया। 31 अगस्त तक 2 लाख 3 हजार 846.50 वर्गमीटर भूमि का आवंटन किया गया। यह लक्ष्य का 203 प्रतिशत रहा। आवंटन के मामले में दूसरी श्रेणी संस्थागत की है। यहा 1 लाख 45 हजार 645.30 वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया। इससे प्राधिकरण को राजस्व मिलेगा साथ ही युवाओं के लिए रोजगार (yuvaon ko rojgar) के मार्ग प्रशस्त होंगे। हालांकि ग्रुप हाउसिंग और आवासीय भवन में अभी एक भी आवंटन नहीं हो सका है।

2021-20 में औद्योगिक (noida me audyogik nivesh) श्रेणी में एक लाख वर्गमीटर भूमि के आवंटन का लक्ष्य रखा गया था। 31 अगस्त तक 13 भूखंडों (203846.50 लाख वर्गमीटर ) का आवंटन किया गया। आकड़ों को देखें तो करीब चार साल में 855 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं। भूखंड लेने वाली कई नामी कंपनियां हैं। ये कंपनियां करीब 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आवंटित किए गए भूखंडों में से काफी जगह निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अगले दो-तीन साल में ये कंपनियां क्रियाशील होनी शुरू हो जाएंगी। कई कंपनियां अपना सेटअप तैयार करने में लगी हुई हैं। इससे आने वाले समय में शहर में लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार के मौके मिलेंगे। अधिकारियों का दावा है कि इन कंपनियों के जरिए 1 लाख 47 हजार 703 लोगों को रोजगार मिलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि नामी बड़ी कंपनियों ने भूखंड खरीदे हैं कंपनियों में सैमसंग की डिस्प्ले यूनिट, डिक्सोन की मोबाइल यूनिट, आईकिया, अडाणी ग्रुप, टीसीएस समेत अन्य कंपनियां हैं। अधिकारियों का दावा है कि इनके अलावा कई बड़ी अन्य कंपनियां यहां भूखंड खरीदने के लिए संपर्क कर रही हैं। ऐसी कंपनियों के लिए लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है। संस्थागत श्रेणी में 1 लाख 45 हजार 654.30 वर्गमीटर जमीन का आवंटन संस्थागत श्रेणी में भी प्राधिकरण का रोल काफी बेहतर रहा। विभाग को 2021-22 में 1 लाख वर्गमीटर जमीन आवंटन का लक्ष्य दिया गया था। 31 अगस्त तक 12 भूखंडों का आवंटन किया गया। जिसका कुल क्षेत्रफल 1 लाख 45 हजार 654.30 वर्गमीटर रहा। वहीं 31 अगस्त तक भू-लेख विभाग ने अधिग्रहण, बैनामा और कब्जा प्राप्त कर 9.4657 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा प्राप्त किया।

इन विभागों के हाथ है खाली

2021-22 में ग्रुप हाउसिंग विभाग को 50 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटन का लक्ष्य मिला था। इसी तरह वाणिज्यिक विभाग को 6.5० लाख वर्गमीटर, आवासीय विभाग को 350 भवनों के आवंटन का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 31 अगस्त तक विभागों की ओर से एक भी आंवटन नहीं किया गया। हालांकि कई योजनाएं अभी पाइपलाइन में है। कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही इनको दिया गया लक्ष्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story