×

Noida Supertech Emerald Case: टावरों के ध्वस्तीकरण पर प्लान, इन विभागों से लेनी होगी NOC

Noida Supertech Emerald Case: सुपरटेक एमराल्ड मामले में दोनों टावर (सियान और एपेक्स) के ध्वस्तीकरण के लिए सुपरटेक कम्पनी अपना प्लान बना रही है।

Deepankar Jain
Published on: 25 Oct 2021 1:24 PM GMT
Companys workplan on demolition of towers in a day or two
X

सुपरटेक एमराल्ड: फोटो- सोशल मीडिया

Noida Supertech Emerald Case: सुपरटेक एमराल्ड मामले (Supertech Emerald Case) में दोनों टावर (सियान और एपेक्स) (cyan and apex) का ध्वस्तीकरण कार्य (demolition work) सुपरटेक को करना है। यह कार्य 3० नवंबर से पहले किया जाना है। इसके लिए सुपरटेक की ओर से करीब सात कंपनियों को चुना गया था। इसमें एक कंपनी को पहले ही प्राधिकरण ने रिजेक्ट कर दिया था। यह कंपनी विदेश की है। जो निर्माण को ध्वस्त करने में ज्यादा समय की मांग कर रही थी। दो और कंपनियों को प्लानिंग में संशोधन के लिए कहा गया है। वहीं, चार और कंपनियां अपना प्रजेंटेशन प्राधिकरण को देंगी।

सुपरटेक के दोनों टावरों की ऊचाई करीब 121 मीटर है। इसको ध्वस्त करना आसान नहीं है। प्राधिकरण ने बताया कि टावरों को ध्वस्त करने में प्राधिकरण कागजी दस्तावेजों व विभागों से क्लीयरेंस में उनकी मदद करेगा। ध्वस्त करने मलबा हटाने से लेकर खर्च होने वाली धनराशि सुपरटेक( (cyan and apex) को ही वहन करनी है।

इन विभागों से लेनी होगी एनओसी

प्राधिकरण (Noida Authority) ने बताया कि ध्वस्तीकरण से पहले कंपनी को प्रदूषण विभाग, यातायात विभाग, एक्सप्लोसिव विभाग (Explosive Department) के अलावा अन्य विभागों से एनओसी भी लेनी होगी। ध्वस्तीकरण से पहले सुरक्षा के लिहाज से अन्य टावरों को भी खाली कराया जा सकता है। क्योंकि अन्य टावरों की दोनों टावरों से दूरी भी मानकों के मुताबिक नहीं है।

देरी करने पर प्राधिकरण सख्त

सुपरटेक की और से चयनित कंपनियां अपना प्रस्तुतीकरण देने में लगातार देरी कर रही है। ऐसे में प्राधिकरण ने सख्ती बरतते हुए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है। दरअसल, सुपरटेक ने प्राधिकरण से कार्य योजना प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद स्पष्ट कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ही नियत समय पर दोनों टावरों को ध्वस्त किया जाएगा।

नहीं हो सका प्रस्तुतीकरण

सोमवार को प्राधिकरण में सुपरटेक की ओर से एक चयनित कंपनी को अपना प्रस्तुतीकरण देना था। हालांकि प्राधिकरण चेयरमैन के पहुंचने व विभागीय बैठकों के चलते प्रस्तुतीकरण नहीं हो सका। कयास लगाए जा रहे है कि आगामी एक या दो दिन में प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story