×

पड़ोसी बनाना चाहता था अवैध संबंध, महिला ने किया इंकार तो कर दिया तेजाब से हमला

Manali Rastogi
Published on: 8 Oct 2018 4:14 AM GMT
पड़ोसी बनाना चाहता था अवैध संबंध, महिला ने किया इंकार तो कर दिया तेजाब से हमला
X

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिलाओं पर अपराध रुकने का नाम नही नही ले रहे है। ताज़ा मामला बरेली के थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र का है जहां एक महिला और उसके पति पर इसलिए तेज़ाब से हमला कर दिया। महिला ने आरोपी से अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार थाना इज्जतनगर के पीलीभीत रोड़ पर बजरग ढाबा के पास कोमल पत्नी जगदीश निवासी बीडीए कालोनी अपने पति के साथ जा रही थी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नई टेंशन, 30 हथियारों के साथ भाग चुके हैं 12 पुलिसवाले

तभी पीछे से गुजर उसके पड़ोसी कुलदीप ने महिला और उसके।पति पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर अगर खतरे से बाहर बताई जा रहा है। पुलिस ने अनुसार कुलदीप नाम का शख्स पीड़ित महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था लेकिन महिला ने संबंध बनाने सेइंकार कर दिया था।

कुलदीप महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है।महिला को इलाज हेतू रोहिलखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही महिला के पति को किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी बरेली ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली साथ अभियुक्त कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए एसओजी के सहित कई टीमें गठित कर कार्यवाही करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री बिजली एक्ट में संशोधन पर मोदी से मिलें: केजरीवाल

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया पुलिस को डायल 100 के द्वारा सूचना मिली थी कि किसी शख्स ने पति पत्नी पर डंडे से प्रहार कर तेज़ाब जैसी लिक्विड से हमला कर दिया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में कुलदीप नाम के व्यक्ति की तलाश की जा रही है। हालांकि महिला ने कुलदीप के संबंध में पहले किसी तरह कोई शिकायत नही की है। घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story