×

नेपाल के राजदूत दीप कुमार ने कहा- हमें संदेह की बजाए वर्षों पुराने संबंधों पर गर्व करना चाहिए

aman
By aman
Published on: 10 March 2017 2:38 PM GMT
नेपाल के राजदूत दीप कुमार ने कहा- हमें संदेह की बजाए वर्षों पुराने संबंधों पर गर्व करना चाहिए
X

गोरखपुर: भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि दोनों देशों के लोगों को संदेह नहीं संबंधों पर गर्व करना चाहिए। इतिहास, भूगोल, परम्पराएं और संस्कृति सब कुछ हमें यही सिखाती हैं और संदेश भी देती हैं।

दीप कुमार शुक्रवार (10 मार्च) को गोरखपुर में थे। उन्होंने कहा, कि भारत और नेपाल की भौगोलिक स्थितियां ऐसी हैं कि यहां के लोग एक-दूसरे से अलग हो ही नहीं सकते। यहां की परंपरा और संस्कृति ऐसी है कि सदियों से दोनों देशों के लोग आपस में जुड़े हैं। 100 फीसदी सच है कि दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। कुछ परिस्थितियां विपरीत हो जाएं, तो भी संदेह करने की बजाए वर्षों पुराने अपने संबंधों पर गर्व करना चाहिए।

ये भी पढ़ें ...भारत-नेपाल सीमा पर संघर्ष जारी, नेपाली भीड़ ने व‍िवादित क्षेत्र में घुसकर गाड़े झंडे

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के बीच जो संबंध हैं, उसकी तुलना दूसरे से की ही नहीं जा सकती। जरूरी है कि हम इसे स्वीकार करते हुए चुनौती खड़ी करने के बजाए विकल्प की तलाश करें।

हालांकि इस दौरान यूपी से सटे नेपाल सीमा पर तनाव की स्थिति पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। अपने संबोधन में वो सिर्फ भारत-नेपाल के बीच मधुर संबंधों की ही चर्चा की।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story