TRENDING TAGS :
खून के रिश्तों में खूनी रंजिश: उन्नाव में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, किया लहूलुहान
उन्नाव में एक भतीजे ने सगे चाचा को गोली मारी। संपत्ति को लेकर भतीजा बना रहा था दवाब।
उन्नाव: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद से गोली कांड रुकने का नाम नही ले रहे हैं। हर दिन कोई न कोई नई वारदात सामने आ रही है। ऐसे में उन्नाव में आज फिर भतीजे ने सगे चाचा को गोली मारी। गोली चाचा के पेट से आर पार हो गई।जिसके बाद घायल चाचा को इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया।
पंचायती चुनावों के बाद आपसी रंजिश खूनी वारदात बनकर सामने आ रही है। रिश्ते तक को चुनाव की रंजिश में तार-तार कर दिया। भतीजे ने जिस चाचा की गोद में बचपन में खेला होगा, आज उसी चाचा की गोली मारकर छल्ली कर दिया।
भतीजा बना दुश्मन
चाचा के पेट से गोली आर-पार निकल गई। जिसके तुरंत बाद चाचा को सीएचसी बांगरमऊ में भेजा गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल भतीजा चाचा की संपत्ति अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रहा था।
जिसका चाचा द्वारा विरोध करने पर मारी गोली। इस गोली कांड की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल गोली कांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें, ये घटना फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के पपरिया गांव की है।