New Pistol: वेब्ले को मात देगी ये नई स्वदेशी पिस्टल, पहली बार बनी 12 राउंड वाली मैगजीन

12 Round New Pistol: उत्तर प्रदेश के जिले में पहली स्वदेशी 12 राउंड वाली पिस्टल लांच हुई है। ये तकनीक पर आधारित है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 3 Aug 2024 7:16 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2024 7:17 AM GMT)
New Pistol: वेब्ले को मात देगी ये नई स्वदेशी पिस्टल, पहली बार बनी 12 राउंड वाली मैगजीन
X

Pistol Revolver (Photo: Social Media)

12 Round New Pistol: शस्त्रों को शौकीनों के लिए एक नई जोरदार पिस्टल लांच हुई है। अब तक वेब्ले में मात्र आठ राउंड ही एक बार में फायर हो सकती थी लेकिन कानपुर की शस्त्र निर्माण कंपनी कैमस्टार ने .32 बोर की 12 राउंड वाली पिस्टल लांच की है। ये पिस्टल बुल बैरल तकनीक से अपग्रेड है। पिस्टल न केवल देखने में शानदार लुक दे रही है बल्कि इसके फीचर भी जबरदस्त हैं। पिस्टल की मारक रेंज 60 मीटर है।

वेब्ले एंड स्कॉट कंपनी ने स्याल ग्रुप के सहयोग से संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपनी शस्त्र निर्माण इकाई में .32 बोर की आठ राउंड वाली पिस्टल लांच कर दी है। स्याल ग्रुप के डॉयरेक्टर सुरेन्द्र पाल सिंह के अनुसार इसमें बुल बैरल तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इससे फायर करने पर झटका कम हो जाता है। यह पिस्टल स्टार एम 32 मॉडल है। यह भारत की पहली स्वदेशी पिस्टल है, जिसमें 12 गोलियों की मैगजीन लगेगी। इसमें सबसे बेहतर गुणवत्ता की धातु का प्रयोग किया गया है। यह तीन सेफ्टी लॉक वाली कांपैक्ट पिस्टल है। इसकी प्रभावी रेंज 60 मीटर है। यह फिलहाल कानपुर में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद लखनऊ के साथ साथ अन्य स्थानों पर उपलब्ध होगी।

वेब्ले स्काॅट की ये है खासियत

भारतीय बाजार के साथ साथ दुनिया भर में वेब्ले ने जमकर अपना जलवा दिखाया। मशहूर शस्त्र निर्माता कंपनी ‘वेब्ले स्काॅट’ भारतीय बाजार में स्याल मैन्युफैक्चर्स के साथ लांच हुई थी।

कैलिबर .32

शूटिंग रेंज 60 मीटर

कुल लंबाई 120.5 मिमी

बैरल की लंबाई 76.2 मिमी

वजन 670 ग्राम

वेब्ले और नई पिस्टल से कितना अलग है प्रहार

निजीकरण से पहले लघु शस्त्र निर्माणी कंपनी यानी गन फैक्ट्री द्वारा प्रहार नाम की पिस्टल तैयार की गई थी। प्रहार भी आधुनिक तकनीकी से बनाई गई पिस्टल है। उसने अपनी 50 मीटर दूर तक मार करने वाली .32 बोर की प्रहार रिवाल्वर दो माॅडलों में लांच की थी। इसे वेब्ले स्काॅट का काॅम्पटीटर बताया जा रहा है। इसकी डीलर कीमत 71 हजार रुपये है, जिसपर 28 फीसदी जीएसटी अलग से लगता है। इसका ट्रायल 30 डिग्री से लेकर 55 डिग्री तापमान पर किया गया है और यह हर मौसम और सभी तरह की परिस्थितियों में खरी उतरी है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story