UP Congress: नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी और 6 प्रांतीय अध्यक्षों ने कार्यभार किया ग्रहण

UP Congress: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी और 6 प्रांतीय अध्यक्ष ने आज भारी भीड़ के साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच पदभार संभाला लिया है।

Prashant Dixit
Published on: 8 Oct 2022 10:29 AM GMT (Updated on: 8 Oct 2022 11:52 AM GMT)
X

कांग्रेस कर्यालय पर नए अध्यक्ष का स्वागत (न्यूज नेटवर्क)

UP Congress News: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, वहीं नवनियुक्त 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी यूपी प्रदेश कार्यालय पहुंच आज अपना पद भार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आने वाले रास्ते से लेकर पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह फूल मालाओं से सभी का स्वागत किया। नए अध्यक्ष और 6 प्रांतीय अध्यक्ष के आगमन और पद ग्रहण को लेकर यूपी कांग्रेस कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं से भरा नजर आया और इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने वाला था।



पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय ने लगाया गले

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षों ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर यूपी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदि मौजूद रहे।



नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कार्यभार संभालने से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भीमराव अम्बेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आदि को पुष्पांजलि अर्पित की है। यूपी कांग्रेस कार्यालय में कार्यभार संभालते ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को गले लगाकर बधाई दी।



प्रांतीय अध्यक्षों ने किया कार्यभार ग्रहण

यूपी प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सभी 6 प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। सभी ने अपना पद ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भीमराव अम्बेडकर, जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी आदि को पुष्पांजलि अर्पित करी।



इन सभी का प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भारी संख्या में मौजूद प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियो आदि सभी स्वागत करने के लिए मौजूद रहे है। यूपी कांग्रेस कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं से भरा रहा और इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला था।



Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story