×

नई शिक्षा नीति: शिक्षाविदों ने कही यह बड़ी बात, आएगी नयी क्रांति

देश कि आकांक्षाओं के अनुरूप आधुनिक भारत को गढ़ने में महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय शिक्षा निति को लागू करने के कदम का झांसी के शिक्षाविदों ने स्वागत करती है।

Newstrack
Published on: 31 July 2020 7:40 AM GMT
नई शिक्षा नीति: शिक्षाविदों ने कही यह बड़ी बात, आएगी नयी क्रांति
X

झांसी: देश कि आकांक्षाओं के अनुरूप आधुनिक भारत को गढ़ने में महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय शिक्षा निति को लागू करने के कदम का झांसी के शिक्षाविदों ने स्वागत करती है। सभी ने इस बात पर सहमती जताई कि भारत का प्रबुद्ध नागरिक राष्ट्रीय शिक्षा निति के द्वारा प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के क्षेत्र में बड़े परिवर्तनों कि अपेक्षा लम्बे समय से कर रहा था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान: विधायक खरीद फरोख्त मामले में आरोपी संजय जैन जिला अदालत में पेश, लिया जाएगा वॉइस सैंपल

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे वि वैशम्पायन ने कहा

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे वि वैशम्पायन ने कहा कि, भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ज्ञान आधारित रोजगारोन्मुख तकनीक युक्त तथा विद्यार्थी के सर्वंगीण विकास में सहायक शिक्षा के अनुरूप सुधार हो यह भारत का आम नागरिक भी चाहता था। नई राष्ट्रीय शिक्षा निति, आम भारतीय की अपेक्षाओं के अनुरूप उतरेगी।

रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अरविन्द कुमार ने कहा

रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अरविन्द कुमार ने कहा कि, भारतीय मूल्यों के अनुरूप तथा वैश्विक मानकों पर खरा उतरने योग्य शिक्षा निति कि आवश्यकता देश को लम्बे समय से थी, जिन बड़े सुधारों कि आवश्यकता भारत कि जनता लम्बे समय से कर रही थी, उन सुधारों पर सरकार ने ध्यान दिया है। ये परिवर्तन निश्चित ही कोरोड़ों कि संख्या वाले भारतीय छात्र समुदाय के सपनों को पंख देगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि बिना किसी देरी के नय सुधार जमीनी स्तर पर संभव हों। उन्होंने राष्ट्रिय निति हेतु अहर्निश कार्य करने वाले समिति के सभी सदस्यों तथा भारत सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद तथा अभिनन्दन ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें:दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां की याचिका HC ने की खारिज

उधर, उच्च शिक्षा क्षेत्र अधिकारी संध्या रानी ने कहा कि, नये भारत के आकांक्षाओं को गतिमान करने में यह निति कारगर सिद्ध होगी. भविष्य कि चुनौतियों से निपटने के लिए यह युवाओं को उचित संबल व तैयारी उपलब्ध करायगी जिससे वे आने वाले भविष्य के लिए तैयार हो सकें, ऐसी आशा हम सबको है। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं झाँसी के विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के युवाओं को देश के लिए जीने और उसे प्रगति के पथ पर ले जाने में कारगर होगी। नई शिक्षा निति से देश में युवाओं को शिक्षा के नय अवसर तो मिलेंगे ही साथ में रोजगार हासिल करने में भी आसानी होगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story