×

New Year 2023: नए वर्ष पर बन रहा है अनूठा संयोग, 10 बार आता है ऐसा संयोग

New Year 2023: नए वर्ष 2023 का पहला दिन जहां रविवार होगा। वर्ष के कैलेंडर में ऐसा संयोग बना है। इससे पूर्व 2006 एवं 2017 में भी ऐसा ही संयोग बना था।

Himanshu Srivastava
Published on: 30 Dec 2022 10:20 AM GMT
New Year 2023
X

New Year 2023। (Social Media)

New Year 2023: नए वर्ष 2023 अब शुरू ही होने वाला है। इस बार नए वर्ष में एक अनूठा संयोग बन रहा है। नए वर्ष 2023 का पहला दिन जहां रविवार होगा। वहीं, अगले वर्ष का अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर 2023 को भी रविवार का ही दिन होगा।

2006 एवं 2017 में बना था ऐसा ही संयोग

यह पहली बार नहीं है जब किसी वर्ष के कैलेंडर में ऐसा संयोग बना है। इससे पूर्व 2006 एवं 2017 में भी ऐसा ही संयोग बना था। आगामी सालों 2034, 2045, 2051, 2062, 2073, 2079, 2090 में ऐसा फिर बनेगा। बता दें कि 21वी सदी में ऐसे कैलेंडर का संयोग 10 बार आएगा। विगत वर्षों में भी कुल 11 बार 1905,1911,1922,1933,1939,1950,1961,1967,1978,1989, एवं 1995 में आया था।

ऐसे ही कैलेंडर से जुड़े रोचक तथ्यों को लखनऊ पब्लिक स्कूल के गणित अध्यापक अतुल सक्सेना ने अपनी स्वानर्मित सैकड़ों वर्षों के लिए तैयार की गई और कैलेंडर तालिका के आधार पर प्रस्तुत किया है। आपको बताते चलें उनके अनुसार सामान्य वर्ष तथा लीप वर्ष के कैलेंडर सत-सत प्रकार के होते हैं। इस तरह से कुल 14 प्रकार के ही कैलेंडर होते हैं। किसी शताब्दी में एक प्रकार के कैलेंडर की पुनरावृति समान्यतः 6 ,11, वर्षों के बाद क्रमांक अनुसार आने की संभावना रहती है।

वर्ष 2023 का है अंक कोड 6225 0351 4624

उनके अनुसार वर्ष 2023 का अंक कोड 6225 0351 4624 है। आपको बताते चलें यह 12 अंकों का समूह 12 महीनों जनवरी से दिसंबर तक के क्रम अनुसार कोड है। किसी तारीख में उसके माह का कोड जोड़कर प्राप्त योगफल को 7 से भाग करने पर जो शेष फल प्राप्त होता है वह उसका दिन को व्यक्त करता है।

आपको बताते चलें 0 से 16 तक प्राप्त होने वाले शेषफल क्रमश रविवार से शनिवार को व्यक्त करते हुए है। 26 जनवरी 2023 का दिन जाने के लिए 26 माह का कोड 6 को जोड़ने पर आए योगफल 32 को 7 से भाग करने पर जो शेष फल चार आता है वह गुरुवार के दिन होने का बताता है। ऐसे ही 1 फरवरी 2023 का दिन जानने के लिए तारीख 1 में फरवरी माह का कोड 2 से जुड़ने पर तीन आता है। इस दिन शेषफल 3 आ जाएगा व बुधवार का दिन होने को बताया जा रहा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story