×

सात समंदर पार से आया जोड़ा, छोटी काशी पर की पूजा अर्चना और गंगा आरती

जोड़े को पूजा अर्चना कराने वाले पंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पलक के दादा 40 साल पहले भारत छोडकर अमेरिका में बस गए थे। अमेरिका में ही पलक गुप्ता का जन्म और पढ़ाई-लिखाई हुई है। पलक गुप्ता की शादी दिल्ली में एक सप्ताह पहले लंदन निवासी अलैक्जेंडर हुलमैर से हुई है।

zafar
Published on: 6 Dec 2016 2:36 PM GMT
सात समंदर पार से आया जोड़ा, छोटी काशी पर की पूजा अर्चना और गंगा आरती
X

सात समंदर पार से आया जोड़ा, छोटी काशी पर की पूजा अर्चना और गंगा आरती

बुलंदशहर: सात समंदर पार से एक विदेशी जोडा मंगलवार को यूपी के बुलंदशहर पहुंचा। विदेशी जोड़े ने अनूपशहर स्थित छोटी काशी में गंगा स्नान के बाद गंगा आरती की और फिर त्रिवेणी घाट पर मंत्रोच्चारण व विधिविधान के साथ भगवान सत्य नारायण की पूजा की।

सात समंदर पार से

-अनूपशहर स्थित छोटी काशी धर्म और आस्था का प्रतीक मानी जाती है।

-छोटी काशी के दर्शन करने बडी तादाद में विदेशी पर्यटक आते रहते हैं।

-इन्हीं में भारतीय मूल की पलक गुप्ता भी हैं, जिनके पूर्वज कई दशक पहले अमेरिका में जा बसे थे।

-पलक गुप्ता अपने पति लंदन निवासी अलैक्जेंडर हुलमैर के साथ मंगलवार को छोटी काशी पहुंचीं।

खींच लाई आस्था

-इस जोड़े को पूजा अर्चना कराने वाले पंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पलक के दादा 40 साल पहले भारत छोडकर अमेरिका में बस गए थे।

-अमेरिका में ही पलक गुप्ता का जन्म और पढ़ाई-लिखाई हुई है।

-पलक गुप्ता की शादी दिल्ली में एक सप्ताह पहले लंदन निवासी अलैक्जेंडर हुलमैर से हुई है।

-पंडित नरेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस जोड़े ने छोटी काशी स्थित त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान और गंगा आरती की।

-उन्होंने बताया कि पलक के पिता भगवान गुप्ता व माता सुनीता ने भी स्नान किया और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्जना की।

-विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद दोनों वापस लंदन रवाना हो गए।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story