×

Exclusive: आरुषि के नाना बोले- शोक मनाने तक का नहीं मिला था समय...

aman
By aman
Published on: 16 Oct 2017 6:40 AM GMT
Exclusive: आरुषि के नाना बोले- शोक मनाने तक का नहीं मिला था समय...
X
Exclusive: आरुषि के नाना बोले- शोक मनाने तक का नहीं मिला था समय...

दीपांकर जैन

नोएडा: आरुषि की मौत का शोक मनाने तक का समय तक नहीं मिला। एक मां-बाप को अपने आप को बेकसूर साबित करने में 9 साल का लंबा समय लग गया। 9 साल से एक भी त्योहार नहीं मनाया। आलम कभी खुशी कभी गम का है। लेकिन इस बार परिवार के साथ दीपावली का सेलीब्रेशन किया जाएगा। दिए भी जलाए जाएंगे रिश्तेदारों को भी बुलाया जाएगा। बस, कमी आरुषि की रहेगी। जलाए जाने वाले दीपकों की चमक ही हमारे दिलों में आरुषि की आहट को हमेशा जगाए रहेगी। बर्शेते अब तक कानून के हाथों से आरुषि के कातिल दूर हैं इसका गम हमें सताता रहेगा।

ये बातें, आरुषि तलवार के नाना और रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन बीडी चिटनस ने newstrack.com से विशेष बातचीत में कही।

ये भी पढ़ें ...आरुषि को मिला अधूरा न्याय, आखिर किसने की हत्या?

सवाल: क्या जेल से आने के बाद नुपुर व राजेश नोएडा में रहेंगे या कहीं और?

बीडी चिटनस: इतने संघर्ष के बाद शायद ही आरुषि के माता-पिता दोबारा नोएडा आना चाहेंगे। वो यहां नहीं आएंगे। दिल्ली में ही हौज खास स्थित मकान में अपने भाई के साथ रहेंगे। जेल में इतना लंबा समय सिर्फ आरुषि आरूषि की याद में बिता देना अपने आप में ही एक संघर्ष है। अपने गम को किताबों और कविताओं में लिखना। ऐसा दुख का पहाड़ शायद ही किसी मां-बाप को मिला हो। न्यायपालिका पर शुरुआत से भरोसा रहा। जिसका परिणाम अब सामने आया। हाइकोर्ट का फैसले का शुक्रिया।

ये भी पढ़ें ...आरुषि केस: पड़ोसियों ने कहा- देर से ही सही इंसाफ मिला, लेकिन सवाल अब भी बरकरार

सवाल: आरुषि का कातिल कौन है, उसे कब सजा मिलेगी?

बीडी चिटनस: यह सवाल सुनते ही आरुषि के नाना भावुक हो गए। उन्होंने कहा, कि जांच एजेंसियों की सुई सिर्फ नुपुर और राजेश पर ही टिकी रही। लेकिन असली कातिल कौन है। इसके बारे में अब भी किसी को नहीं पता। 'हू किल्ड आरुषि'! यह जानना और उसका पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। जब तक उसका कातिल पकड़ा नहीं जाता आरुषि का इंसाफ अधूरा ही रहेगा।

ये भी पढ़ें ...आरुषि-हेमराज हत्याकांड: देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आज भी अनसुलझी

आगे स्लाइड में पढ़ें और क्या कहा आरुषि तलवार के नाना ने ...

सवाल: नौ सालों तक जांच एजेंसियों व पुलिस ने नूपुर और राजेश को ही दोषी माना। कोई लीगल एक्शन नहीं लेंगे?

बीडी चिटनस: नोएडा पुलिस व सीबीआई की दोनों ही टीमों ने नूपुर और राजेश तलवार को दोषी माना था। देखिए, आरुषि की मौत के बाद उसका शोक मनाने तक का समय नहीं मिला। इंवेस्टिगेशन, जांच एजेंसियों, मीडिया ने इस तरह से उलझाया कि अब हम चैन से रहना चाहते हैं। हमारा कोई लीगल राइट भी नहीं बनता, कि कोई एक्शन लिया जाए। फिलहाल पहले हमारे बच्चे वापस आ जाएं, इसके बाद ही कुछ सोचा जाएगा।

ये भी पढ़ें ...आरुषि हत्याकांड: CBI ने कहा- फैसले की कॉपी मिलने के बाद लेंगे फैसला

सवाल: एक बेटी गई, एक वापस आ गई। क्या सोच रहे हैं आप?

बीडी चिटनस: आरुषि की मौत के बाद मेरी बेटी और दामाद को दोषी माना गया। ऐसा लगा मानो मेरा पूरा परिवार ही खत्म हो गया। लेकिन अब एक बेटी वापस आ रही है। आरुषि की कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन परिवार का प्रयास रहेगा कि नूपुर व राजेश को कभी इस बात की कमी महसूस न होने दी जाए।

ये भी पढ़ें ...तलवार दंपत्ति के बरी होने से खुश हैं बॉलीवुड की ये हस्तियां, जानिए क्या बोलीं?

सवाल: नोएडा के मकान से आरुषि की यादें जुड़ी हैं, उसका क्या?

बीडी चिटनस: जिस मकान में आरुषि की हत्या हुई वह मकान किराएदारों को दिया गया है। वहां लौटने का मतलब नहीं बनता। मकान बेचा जाए या नहीं। इस पर अभी फैसला लेना जल्दबाजी होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story