×

Newstrack Exit Poll Uttar Pradesh: सपा के साथ नजदीकी मुकाबले में भाजपा को बढ़त, BJP की बनती दिख रही सरकार

Newstrack Exit Poll Uttar Pradesh: अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ 160-170 सीटें जीतती हुई नज़र आ रही है जबकि भाजपा 180 से 220 सीटें जीतती नजर आ रही है।

Yogesh Mishra
Written By Yogesh MishraReport Rahul Singh RajpootPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 March 2022 2:09 PM GMT (Updated on: 10 March 2022 3:36 PM GMT)
Newstrack Exit Poll
X

Newstrack Exit Poll


Newstrack Exit Poll: जैसे जैसे चुनाव के नतीजे नज़दीक आते जा रहे हैं, वैसे वैसे बाइस में बाइसिकल की कहावत धरातल के क़रीब नज़र आती जा रही है। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा 180-220 सीटों पर विजय दर्ज करती हुई दिख रही है।जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ 160-170 सीटें जीतती हुई नज़र आ रही है। बहुजन समाज पार्टी, भासपा, निषाद पार्टी, अपना दल व कांग्रेस सिंगल डिजीट की पार्टी होगी। इनमें बसपा का वोट फ़ीसदी बहुत ज़्यादा होगा। पर कांग्रेस पार्टी वोटों के प्रतिशत के लिहाज़ से भी इकाई में ही रहेंगी।


सर्वें के मुताबिक़ बीते एक महीने में सपा ने जनता के बीच अपनी पकड़ मज़बूत बनाई है। जिस तरह पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ग़ैर यादव व ग़ैर जाटव गठजोड़ तैयार किया था। इस बार अखिलेश यादव ने उसे तोड़ने में काफी हद तक कामयाबी हासिल की है। वह ओबीसी राजनीति के केंद्र बन कर उभरे हैं। सपा को तक़रीबन बारह फ़ीसदी वोटों का इज़ाफ़ा होता हुआ दिख रहा है।

मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव सेआगे हैं। तक़रीबन पैंतालीस फ़ीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है। जबकि अखिलेश यादव को 40 फ़ीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पहली पसंद बताते हैं। 13 फ़ीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में मायावती को अपनी पहली पसंद बताया है। जबकि दो फ़ीसदी लोग यह बताने में असमर्थ रहे कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली पसंद कौन है?

इस पोल के लिए बत्तीस हज़ार लोगों से बात की गयी। सर्वें के मुताबिक़ विधायकों की तुलना में मंत्रियों के पराजित होने का प्रतिशत कहीं अधिक होगा। आँकड़े बताते हैं कि बासठ फ़ीसदी मंत्रियों के लिए जीत दर्ज कराना मुश्किल होगा। जबकि सैंतीस फ़ीसदी विधायकों को पराजित होना पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी में निकट की टक्कर रही। टिकट बाँटने में अखिलेश यादव ने भाजपा से ज़्यादा ग़लतियाँ की हैं। हालाँकि दोनों पार्टियों को एक दूसरे की गलती से लाभ मिला है। यदि चुनाव मोदी बनाम अखिलेश यादव हुए होते तो भाजपा और अधिक सफलता हासिल कर सकती थी। दिलचस्प है कि तीन सौ पाँच सीटों पर लड़ाई आमने सामने की रही। बाकी सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष हुए।

भाजपा- 190-220

सपा- 160-170

बसपा- 09-12

कांग्रेस 07-08

जनसत्ता दल- 02

हमारे सर्वें में 24 सीटें ऐसी मिलीं जिन पर जीत का अंतर बहुत कम होगा। हमारी टीम के लिए यह बताना मुश्किल हो गया था कि कौन इन सीटों पर बाज़ी मारेगा। यहाँ जीत का अंतर पाँच सौ से एक हज़ार के बीच होने की उम्मीद हैं। लेकिन इन सीटों पर भाजपा बढ़त पर है इसलिए उसके प्रत्याशियों के जीतने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी- रामपुर ख़ास, जगदीशपुर, कोल मथुरा, अनूप शहर, खैरागढ़, गौरीगंज, सरैनी, किदवईनगर, बिलग्राम मल्लावां, पिंडरा, तमकुही रोड, रूद्रपुर, गौरा, शोहरतगढ, महराजगंज में बहुत मज़बूती से लड़ी।

बसपा- माठ, गढमुक्तेश्वर, ख़ैर, एत्मादपुर, हर्रैया, रसडा, संडीला, अकबरपुर, नरैनी, चायल, तिंदवारी, रामपुर मनिहार में मज़बूत रही।

ब्राह्मण

————

भाजपा -75 %

सपा- 16%

कांग्रेस- 03 %

बसपा- 04%

अन्य- 03%

क्षत्रिय

——————

भाजपा- 70%

सपा- 16%

कांग्रेस- 04%

बसपा- 06%

अन्य - 05%

जाट

————-

रालोद- 51%

भाजपा-47%

बसपा- 01%

अन्य - 01%

दलित

————————

भाजपा- 48%

सपा- 07%

बसपा- 42%

कांग्रेस- 03%

ओबीसी

——————-

भाजपा- 30%

सपा- 31%

कांग्रेस- 12%

बसपा- 19%

अन्य- 06%

मुसलमान

————————

भाजपा- 06%

बसपा- 10%

सपा- 73%

कांग्रेस- 08%

अन्य- 02%

——————————————-

पहला चरण विधानसभा-2022

ग्यारह ज़िलों- आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, मुज्जफरनगर, शामली। सीटें-58।

SP BJP. Oth

20-25 30-35 05

—————————————--------------------

दूसरा चरण विधानसभा- 2022

नौ ज़िलों- रामपुर, बरेली, बिजनौर, सहारनपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बदायूँ, शाहजहाँ पुर। कुल सीटें-55

SP. BJP. OTH.

20-22 25-30 02

————————————————————

तीसरा चरण विधानसभा -2022

16 ज़िले- मैनपुरी, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, एटा, कासगंज, फ़र्रूख़ाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा। कुल सीटें- 59

SP. BJP. BSP. Oth

19-21 30-32 01 07

————————————————————

चौथा चरण विधानसभा- 2022

चौथे चरण में 9 ज़िले व 59 सीट हैं। इनमें लखनऊ, सीतापुर, बाँदा, रायबरेली, फ़तेहपुर, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत।

SP BJP

20-22 30-32

—————————————————————

पाँचवाँ चरण विधानसभा- 2022

———————-

बारह ज़िले- बाराबंकी, चित्रकूट, अयोध्या, श्रावस्ती, कौशांबी, बहराइच, रायबरेली, सुलतानपुर, गोंडा, अमेठी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ । कुल सीटें-60

BJP. SP

28-30 18-20

——————————————————————

छठवाँ चरण विधानसभा चुनाव-2022

———————————————-

दस ज़िले- बलिया , गोरखपुर, संतकबीर, बस्ती, महराजगंज, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर। सीटें-57

भाजपा सपा अन्य

26-30 12-15 02

———————————————————————————————-

सातवाँ चरण विधानसभा चुनाव-2022

———————————————

नौ ज़िले- आज़मगढ़, भदोही, चंदौली, ग़ाज़ीपुर , जौनपुर , मिर्ज़ापुर, मऊ, सोनभद्र, , वाराणसी। सीटें-54

भाजपा सपा अन्य

25-30 15-20 09

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story