×

Newstrack Exit Poll 2022 Uttar Pradesh: एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनना तय, चाणक्य का दावा 294 सीटे मिलेगी

Newstrack Exit Poll 2022 Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज कई सर्वे एजेंन्सी ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को एक बार फिर सत्ता पाने की रेस में सबसे आगे बताया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 7 March 2022 4:34 PM GMT (Updated on: 8 March 2022 6:15 AM GMT)
Newstrack Exit Poll 2022 Uttar Pradesh
X

Newstrack Exit Poll 2022 Uttar Pradesh

Newstrack Exit Poll 2022 Uttar Pradesh: देश के सबसे बडे सूबे उत्तर प्रदेश के सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज कई सर्वे एजेंन्सी ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को एक बार फिर सत्ता पाने की रेस में सबसे आगे बताया है। सभी एजेन्सियों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत पाकर सरकार बनाने के योग्य बताया है।

चाणक्य ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को सबसे अधिक 294 सीटें दी हैं। जबकि दूसरे नम्बर पर समाजवादी पार्टी को पिछली बार से अधिक 105 सीटों की बढत लेते हुए दूसरे नम्बर की पार्टी बताया है। जबकि बसपा और कांग्रेस को पहले से और कम सीटें मिलने की बात कही गयी है। चाणक्य ने बसपा को दो कांग्रेस को एक तथा एक सीट निर्दलीय को मिलने की बात कही है।

सर्वे

सर्वे एजेन्सियों में टीवी 9 ने भाजपा को 211-225, समाजवादी पार्टी को 140-160 बसपा 14-24 तथा अन्य को 4-6 सीटों को पाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए 202 सीटों का आंकडा पार करते हुए 288-326 समाजवादी पार्टी 71-101 बसपा 3-9 तथा अन्य को 1-3 सीटें मिलने के दावे किए गए है।

इसी तरह रिपब्लिक टीवी के एक्जिट पोल में भाजपा को 240 समाजवादी पार्टी को 140 बसपा को 17 तथा अन्य के खाते में 6 सीटें दिखाई दी हैं। जबकि मैटराइज एजेंसी ने भाजपा को 262-277 समाजवादी पार्टी को 119-134 बसपा को 7-15 तथा अन्य के खाते में 2-6 सीटें दिखाई गयी हैं।

इसी तरह टाइम्स नाउ-नवभारत ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा के 225 समाजवादी पार्टी को 151 बसपा को14 तथा अन्य के खाते में 13 सीटें दी गयी हैं। जबकि इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल में भाजपा को 222-260 समाजवादी पार्टी को 135-165 बसपा 4-9 तथा अन्य को 5-12 सीटें पाते हुए दिखाया गया है।

इसी तरह ईटीजी रिसर्च के एक्जिट पोल में भाजपा को 235 समाजवादी पार्टी को 156 बसपा को 6 तथा अन्य को 6 सीटे मिलते पाया गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story