×

इस नेता के नाम दर्ज है देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश का रिकार्ड, जानें इनके बारे में

एक फरवरी 2020 से कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी।

Aditya Mishra
Published on: 28 Jan 2020 4:40 PM GMT
इस नेता के नाम दर्ज है देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश का रिकार्ड, जानें इनके बारे में
X

नई दिल्ली: एक फरवरी 2020 से कई सारे बदलाव होने जा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी।

बजट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, जिनका असर हमारी आपकी जेब पर असर डालेंगे। इससे पहले हम आपको बता रहे हैं उस मंत्री के बारे में, जिसने सबसे ज्यादा बार देश के लिए बजट पेश किया है।

ये कोई और नहीं बल्कि गुजरात से कांग्रेस नेता और बाद में गैर कांग्रेसी सरकार के प्रधानमंत्री बने मोरारजी देसाई थे। देश में अब तक सबसे ज्यादा बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड गुजरात से कांग्रेस नेता मोरारजी देसाई के नाम ही है। भारत का चौथा

प्रधानमंत्री बनने से पहले बतौर वित्त मंत्री उन्होंने 10 बजट पेश किए थे। उनके बाद सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम हैं, जिन्होंने कुल आठ बार संसद में बजट पेश किया है, यानी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड चिदम्बरम भी नहीं तोड़ पाए।

गौरतलब है कि इस बार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से आरंभ हो रहा है और इसके अगले ही दिन एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार की दूसरी पारी में लगातार दूसरा आम बजट पेश करेंगी।

ये भी पढ़ें...स्वतंत्र भारत का पहला बजट क्यों घिर गया था विवादों में

कब-कब थे वित्त मंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी, 1896 को गुजरात के वलसाड जिले के एक गांव में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोरारजी देसाई पहली बार 13 मार्च, 1958 से 29 अगस्त, 1963 तक देश के वित्तमंत्री रहे थे।

उसके बाद मार्च 1967 से जुलाई 1969 तक फिर उन्होंने वित्तमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सकार के 10 बजट संसद में पेश किए, जिनमें से आठ पूर्ण बजट, जबकि दो अंतरिम बजट थे।

वर्ष 1964 और 1968 में ऐसे भी मौके आए, जब मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन पर संसद में आम बजट पेश किया था। देश में पहली बार 1977 में बनी गैर-कांग्रेसी सरकार में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने थे। वह 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

ये भी पढ़ें...बजट 2020 में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा, मिल सकता है ये लाभ…

चिदम्बरम ने कब-कब पेश किया बजट

सबसे ज्यादा चार बार वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदम्बरम ने कुल आठ बजट संसद में पेश किए हैं। चिदम्बरम पहली बार एच. डी. देवेगौड़ा की अगुवाई में बनी संयुक्त मोर्चा सरकार में एक जून, 1996 को वित्तमंत्री बने थे। वह 21 अप्रैल, 1997 तक वित्तमंत्री रहे। इसके बाद एक मई, 1997 से लेकर 19 मार्च, 1998 तक वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की सरकार में वित्तमंत्री रहे।

इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी संप्रग-1 की सरकार में चिदम्बरम 22 मई, 2004 से लेकर 30 नवंबर, 2008 तक वित्तमंत्री रहे। चिदम्बरम चौथी बार मनमोहन सिंह की अगुवाई में संप्रग-2 की सरकार में 31 जुलाई, 2012 से लेकर 26 मई, 2014 तक वित्तमंत्री रहे।

ये भी पढ़ें...बजट से पहले लगा तगड़ा झटका, सरकार के लिए आई ये बुरी रिपोर्ट

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story