×

Lucknow: मंत्री संजय निषाद ने अपने नए सरकारी आवास में किया प्रवेश, एक विक्रमादित्य मार्ग नया पता

Lucknow: योगी कैबिनेट में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आज आज नवरात्रि के छठे दिन पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच अपने नए सरकारी बंगले में प्रवेश किया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 April 2022 3:11 PM GMT
Lucknow News Nishad Party President Sanjay Nishad entered his new government residence
X

मंत्री संजय निषाद ने अपने नए सरकारी आवास में किया प्रवेश

Lucknow: योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) ने आज अपने नए घर में प्रवेश किया। संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) को पहले 11 एनडीएमआर बंगला मिला था, लेकिन उससे वह खुश नहीं थे। इसके बाद उन्हें अब एक विक्रमादित्य मार्ग अलॉट हो गया है। आज नवरात्रि के छठे दिन उन्होंने पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच अपने नए सरकारी बंगले में प्रवेश किया। इस मौके पर उनके परिवार के साथ ही तमाम कार्यकर्ता और उनकी पार्टी के 11 विधायक भी मौजूद रहे।

बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे संजय निषाद चुनाव

बता दें संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) 2022 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे, उनकी पार्टी के 11 विधायक हैं, जिनमें छह उनकी पार्टी के टिकट पर पांच भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत के आए हैं। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके पास मत्स्य विभाग (Department of Fisheries) है, जिसके बाद उन्हें 11 एनडीएमआर सरकारी आवास मिला था, लेकिन उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद अब उन्हें एक विक्रमादित्य मार्ग नया बांगला मिल गया है।

डिप्टी सीएम की श्रेणी का है बंगला

संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) को ये बंगला पार्टी कार्यालय और आवास के हिसाब से आवंटित हुआ है। संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) को जो बांगला एलॉट हुआ है वह डिप्टी सीएम की श्रेणी का बंगला है। सपा सरकार (SP Government) में इसे लोहिया ट्रस्ट (Lohia Trust) के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसे संजय निषाद (Nishad Party President Sanjay Nishad) को आवंटित कर दिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav), सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav), शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बंगले भी इसी लेन में हैं.

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story