×

एनएमआरसी का रेडियो बताएगा स्टेशनों शहर की खूबियां, बजाया जाएगा संगीत

Rishi
Published on: 16 Oct 2018 2:32 PM GMT
एनएमआरसी का रेडियो बताएगा स्टेशनों शहर की खूबियां, बजाया जाएगा संगीत
X

नोएडा : एनएमआरसी का अपना खुद का रेडियो होगा। रेडियो के जरिए वह शहर के इतिहास व स्टेशनों के बारे में जानकारी देगा। इसके साथ ही एनएमआरसी के अधिकारियों के बारे में जानकारी बताएगा। इसके लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमे कंपनी द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी का चयन किया जाएगा। यह पूर्णता एनएमआरसी का ही रेडियो होगा। जिसके जरिए गाड़ियों के आवाजाही की जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली एनसीआर में एफएम व रेडियो स्टेशन की भरमार है। यहा फिल्मी गानों के साथ आसपास की जानकारी लोगों को दी जाती है। इसी तर्ज पर एनएमआरसी अपना रेडियो शुरु करने जा रहा है। यह रेडियो एनएमआरसी के स्टेशनों पर मेट्रो का इंतजार करने वाले मुसाफिरों के मूड को ताजा करेगा। साथ ही स्टेशन की जानकारी देगा। उदाहण के तौर पर यदि अगला स्टेशन परिचौक है तो परिचौक का निर्माण कब किया गया। कैसे किया गया। इसका इतिहास क्या है। ताकि मुसाफिरों को परिचौक के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। यह सब जानकारी दी जाएगी।

आपको बता दें, एक्वा लाइन नवंबर में शुरू होने जा रही है। 29.7 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर कुल 21 मेट्रो स्टेशन है। यह पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज होगा। जिसका संचालन एक कंपनी द्वारा किया जाएगा। लिहाजा इस सिस्टम को संचालन से पहले ही प्रत्येक स्टेशन पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए एनएमआरसी ने निविदा आमंत्रित की है। ऐसे में इच्छुक कंपनी 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती है। 24 अक्टूबर को जिन कंपनियों ने आवेदन किए उनके के लिए एक बैठक होगी। 26 के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद कंपनी द्वारा बनाई गई धुनों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। एक कंपनी को चुना जाएगा। जिसे साझा समझौते के तहत स्टेशनों पर संगीत व एनाउंसमेंट की जिम्मेदारी दी जाएगी।

एक नजर में मेट्रो

-कुल स्टेशन - 21

-कुल दूरी- 29.7 किलोमीटर

-लागत - पांच हजार करोड़

-मेट्रो का संचालन -नवंबर 2018

-कुल मेट्रो ट्रेन का संचालन - 19 पहले चरण में 11

-अधिकांश काम पूरा किया जा चुका है। केबलिंग का काम अंतिम चरण में

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story