×

गतिमान से आगरा को नहीं फायदा, होटल बिजनेस पर भी पड़ेगा असर

Admin
Published on: 5 April 2016 12:39 PM GMT
गतिमान से आगरा को नहीं फायदा, होटल बिजनेस पर भी पड़ेगा असर
X

आगराः केंद्र सरकार ने भले ही लोगों का टाइम बचाने के लिए हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का संचालन शुरू किया हो लेकिन इससे आगरा के लोगों को अधिक फायदा नहीं होगा, या ये कहें कि इससे सिवाय नुकसान के कुछ और नहीं मिलेगा। आगरा- दिल्ली के बीच आज शुरू हुई गतिमान एक्सप्रेस से आगरा के होटल बिजनेस पर भी काफी विपरीत असर पड़ेगा।

टाइमिंग शिड्यूल से आगरा वासियों को नहीं होगा फायदा

रेलवे बोर्ड ने गतिमान एक्सप्रेस का जो टाइमिंग शिड्यूल जारी किया है। वह सुबह नई दिल्ली से ट्रेन के प्रस्थान का है। गौरतलब है कि सुबह आगरा से लोग दिल्ली के लिए प्रस्थान करते हैं, न कि दिल्ली से आगरा के लिए। सुबह सैंकड़ों की संख्या में स्टूडेंट, छोटे- बड़े कारोबारी और नौकरीपेशा लोग रोज सुबह दिल्ली जाते हैं और शाम को वापस आगरा लौटते हैं, जबकि ट्रेन शाम को आगरा से नई दिल्ली रिटर्न होगी।

यह भी पढ़े...गतिमान का पहला सफ़र पूरा, जेटली ने रेल मंत्री और देशवासियों को दी बधाई

होटल बिजनेस होगा प्रभावित

गतिमान एक्सप्रेस का असर ताज सिटी के होटल बिजनेस पर भी पड़ेगा। दिल्ली से आने वाले टूरिस्ट सुबह आकर शाम को वापस चले जाया करेंगे। ऐसा होने से टूरिस्ट नाइट स्टे नहीं करेगा और इसका असर होटल बिजनेस पर पड़ेगा। पहले ही एक्सप्रेस वे की वजह से अपने वाहन या सड़क मार्ग से आने वाला पर्यटक नाईट स्टे नहीं करता था अब गतिमान के वजह से भी और ज्यादा फर्क पड़ेगा।

आईआरसीटी सी ने दिया पर्यटकों के लिए पैकेज

-आईआरसीटीसी ने गतिमान एक्‍सप्रेस के यात्रियों के लिए पैकेज तैयार किया है।

-एक दिन का टूर पैकेज भारतीय बुजुर्ग के लिए 2100 रुपए और बच्‍चों के लिए दो हजार रुपए है।

-वहीं विदेशी बुजुर्गों के लिए 3900 रुपए और विदेशी बच्‍चों के लिए दो हजार रुपए निर्धारित है।

-सुबह 9.50 बजे ट्रेन के आगरा केंट स्टेशन पहुंचते ही आईआरसीटी सी के प्रतिनिधि यात्री का स्‍वागत करेंगे।

यह भी पढ़े... इनसे पीछे है गतिमान एक्सप्रेस, ये हैं वर्ल्ड की फाइव फास्टेस्ट ट्रेनें

-इसके बाद ताजमहल घूमाएंगे। दोपहर 1बजे रेस्‍टोरेंट में दिन का खाना और 2 बजे आगरा किला दिखाएंगे।

-शाम 5 बजे यात्री को आगरा कैंट रेलवे स्‍टेशन पहुंचा दिया जाएगा।

-इस पैकेज में एसी वाहन, अंग्रेजी-हिन्‍दी बोलने में सक्षम मान्‍यता प्राप्‍त गाइड और ताजमहल-आागरा किला का टिकट शामिल होगा।

-वहीं दूसरा टूर पैकेज १ रात और 2 दिन का है। इसमें 5 स्‍टार होटल का किराया शामिल है।

-पैकेज का शुल्‍क इंडियन के लिए 14, 500 और विदेशी के लिए 17, 600 रुपए है।

-अगर होटल के एक ही कमरे में दो पर्यटक रुकते हैं, तो टूर पैकेज का शुल्‍क प्रति भारतीय 10, 800 रुपए होगा।

-विदेशी पर्यटक के लिए 13, 900 रुपए है।

-दो दिनों में पर्यटक को ताजमहल, आगरा किला, एत्‍माउद्दौला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा घूमाया जाएगा।

यह भी पढ़े...पत्रकारों की वजह से देर से चली गतिमान एक्सप्रेस, 100 मिनट में पहुंची

क्या कहना है पर्यटन उद्यमियों का

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के रमेश वाधवा का कहना है कि शुक्रवार को गतिमान को बंद रखना दिखता है कि इस ट्रेन के संचालन को दिल्ली पर्यटन लॉबी के हितो को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। ट्रेन को रिवर्स में आगरा से दिल्ली चलाने से आगरा पर्यटन का भला होता। वहीं टूरिज्म गिल्ड के राजिव सक्सेना ने कहा कि आईआरसीटीसी के पैकेज से आगरा पर्यटन पर प्रभाव पड़ेगा। पर्यटक उसी दिन वापिस जाएगा जिससे होटल व्यवसाय पर फर्क पड़ेगा।

Admin

Admin

Next Story