TRENDING TAGS :
पीएम के बनारस में कोई विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा है: प्रो रामगोपाल
इटावा जनपद के सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
SP MP Ramgopal Yadav (Image: Newstrack)
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने की समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान शुरुआत की।अपनी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के नेता प्रो0 रामगोपाल यादव ने अपने गृह जनपद इटावा से की है।इटावा जनपद के सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस सदस्यता अभियान के दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सर्वेश शाक्य समेत पार्टी के कई बडे नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा इस पद के लिये उपयुक्त दावेदार है, इस लिए उनको उम्मीदवार बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि श्रीलंका में जैसी हालत है ठीक वैसे ही हमारे यहां भी कर्ज को लेकर ऐसी स्थिति आ सकती है।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में बेरोजगारी,मनमानी भृष्टाचार चरम सीमा पर है।
सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि जैसे रायबरेली ने विकास के नाम पर कांग्रेस नेता पैसा खा गए।ठीक वैसे ही बनारस में विकास के लिए पीएम द्ववारा भेजे जा रहे विकास का पैसा मठाधीस लोग खा रहे है।बनारस में कोई विकास नही कराया जा रहा है।