×

संकल्प: अगर CM योगी आदित्यनाथ हमारे गांव नहीं आए, तो नहीं मनाएंगे दीपावली

By
Published on: 4 Oct 2017 10:12 AM GMT
संकल्प: अगर CM योगी आदित्यनाथ हमारे गांव नहीं आए, तो नहीं मनाएंगे दीपावली
X

गोरखपुर: कुसम्ही जंगल के तिलकोनियां वीट में वनटागिंया बस्ती के लोग हमेशा की तरह दीवाली के दिन अपने बीच योगी आदित्यनाथ के इस बार भी पहुंचने की पूरी संभावना बताते हुए तैयारी कर रहे हैं। टागिंया बस्ती के लोग पांच किमी कच्चे मार्ग की सफाई व मरम्मत का कार्य शुरु कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: ओम शांति ओम में गोरखपुर का नाम रौशन कर रही दीप्ती मिश्रा

बता दें कि सांसद के रुप में रहे योगी आदित्यनाथ ने 2007 में जंगल के तिलकोनियां वीट में रह रहे टागिंया के बच्चों को शिक्षित करने के लिए गुरु गोरक्षनाथ हिंदू विद्यापीठ की नींव रखी थी और तभी से वे खुद हर दीवाली में उस विद्यालय में जाकर सभी टागिंया के बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताब, बैग अपने हाथों से वितरण करते रहे।

योगी बने BJP-RSS की पहली पसंद, केरल में आज शाह के साथ पदयात्रा

इस लिए उनका दावा है कि इसबार फिर योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री के रुप में भी हमारे साथ दीवाली मनाएंगे। इस उम्मीद पर टागिंया बस्ती के लोग अभी से तैयारी में जुट गए हैं। तैयारी में मुख्य रुप से ग्राम प्रधान रजही रणविजय सिंह, गुड्डू, जनार्दन, सुरेन्द्र पाल, राम गनेश, रामदयाल, विसंभर, चन्दा देवी, प्रीति चौहान, सुमित्रा देव आदि मौजूद रहीं।

क्या कहना है गांव प्रधान का

वहीं ग्राम प्रधान रणविजय उर्फ मुन्ना ने बताया कि हमारे यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 10 वर्षों से हम लोगों के बीच दीपावली मनाने आ रहे हैं और हम सबको मिठाई पटाखे भी वितरित करते हैं। अब वह मुख्यमंत्री हो गए हैं। हमें आशा है कि वह हमारे बीच इस वर्ष भी दीपावली मनाने आएंगे। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली में हम लोग के साथ नहीं आएंगे तो हम लोग दीपावली नहीं मनाएंगे। हम लोगों ने उनके आगमन के लिए सड़कों की साफ-सफाई कर रहे हैं।

Next Story