Noida Malls: नोएडा के ये मॉल्स शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट, इनकी खूबसूरती के हैं चर्चे

Noida Shopping Malls : अगर आप अपने वीकेंड और छुट्टियों को और अधिक मजेदार बनाना चाहते हैं तो आपको नोएडा के मॉल्स में जरूर जाना चाहिए।

Krishna Chaudhary
Published on: 5 July 2022 2:38 AM GMT (Updated on: 5 July 2022 2:42 AM GMT)
DLF Mall Noida
X

DLF Mall Noida (Image Credit : Social Media)

Shopping Malls In Noida : दिल्ली एनसीआरका शहर नोएडा देश के प्रमुख शहरों में शुमार है। यहां की गगनचुंबी इमारतें शानदार सड़कें, मेट्रो लाइंस, कॉरपोरेट बिल्डिंग और खूबसूरत पार्क इस शहर की भव्यता को बयां करते हैं। नोएडा में हर दिन नए आवासीय परिसर जुड़ रहे हैं और हर गुजरते दिन के साथ आधुनिक मॉल संस्कृति की मांग बढ़ रही है। लोग अलग-अलग सामानों के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने के बजाय एक ही छत के नीचे खरीदारी करना पसंद करते हैं। आपको आज हम नोएडा के पांच ऐसे ही शानदार मॉल के बारे बताएंगे, जहां जाकर आप का दिन बन जाएगा।

डीएलएफ मॉल (DLF Mall Noida)

नोएडा सेक्टर 18 में स्थित डीएलएफ मॉल उत्तर भारत के बड़े शॉपिंग मॉलों में शुमार है। इस मॉल को दिग्गज रियल एस्टेट ग्रुप डीएलएफ ने बनवाया है। फरवरी, 2016 में यह मॉल पब्लिक के लिए खोल दिया गया। इस मॉल को ब्रिटिश फर्म बेनॉय ने बहुत ही सही तरीके से डिजाइन किया है। यह मॉल अपने डिजाइन से लेकर लेआउट तक हर पैरामीटर पर वर्ल्ड क्लास है। यह मॉल 7 मंजिल का है जिसमें 330 से अधिक ब्रांड, 5 शॉपिंग जोन और 70 से अधिक फूड आउटलेट की दुकानें हैं। आप यहां अधिकांश भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के शोरूम और बच्चों के लिए एक विशाल समर्पित क्षेत्र पा सकते हैं। यहां तक आप टैक्सी के अलावा मेट्रो से भी पहुंच सकते हैं। इस मॉल के नजदीकी मेट्रो स्टेशन हैं - नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन और बोटनिक्ल गार्डेन मेट्रो स्टेशन।

DLF Mall Noida (Image Credit : Social Media)

द ग्रेट इंडियन प्लेस (The Great Indian Place Mall)

सेक्टर 18 में स्थित नोएडा का यह प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है जो 150 एकड़ से अधिक में फैला है और इसे लोकप्रिय रूप से जीआईपी मॉल कहा जाता है। 2007 में खुला यह मॉल एक समय नोएडा सेक्टर 18 के लिए आकर्षण का केंद्र था। 2007 में जब यह मॉल खोला गया था तो यह अपनी तरह का अनूठा मॉल था और इस मॉल को देखने के लिए ही पड़ोसी राज्यों और जिलों से लोग यहां आते थे। क्योंकि उस दौरान ऐसे भव्य मॉल देश में खासकर उत्तर भारत में काफी कम थे। इस मॉल में बच्चों के लिए एक समर्पित क्षेत्र, फूड कोर्ट, मूवी थियेटर और शॉपिंग क्षेत्र है। यहां भी टैक्सी और मेट्रो दोनों की मदद से पहुंच सकते हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर 18 और बोटनिक्ल गार्डेन मेट्रो स्टेशन।

लॉजिक्स मॉल (Logix Mall Noida)

यह मॉल नोएडा शहर के केंद्र में एक नवनिर्मित मॉल है, जिसे 2016 में खोला गया। यह मॉल अपने स्थान और इसके आकार के कारण मेरा निजी पसंदीदा भी है। यह मॉल उन लोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है जो वास्तविक खरीदारी के लिए मॉल में अधिक और विंडो शॉपिंग के लिए कम जाते हैं, यह त्वरित खरीदारी के लिए नोएडा में सबसे अच्छा मॉल है। यह मॉल नोएडा में कई प्रसिद्ध रूफटॉप रेस्तरां जैसे इम्परफेक्टो और कई अन्य का घर है। लॉजिक्स मॉल में सबसे बड़ा पीवीआर सिनेमा भी है जिसमें आईमैक्स, 4डीएक्स, गोल्ड क्लास की 15 स्क्रीन और नोएडा शहर के 7X सेक्टरों के लिए सबसे उपयुक्त मॉल हैं। नोएडा सेक्टर 32 में स्थित इस शॉपिग मॉल तक आप टैक्सी के अलावा मेट्रो से जा सकते हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन है नोएडा सिटी सेंटर।

गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall Noida)

नोएडा सेक्टर 38 में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल शॉपिंग से अधिक खाने को लेकर फेमस है। अगर आप फूडी हैं तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यहां एक छत के नीचे आपको खाने के अनगिनत आइटम मिलेंगे, जो संभवतः नोएडा के किसी अन्य मॉल में मिलना मुश्किल है। इस मॉल में भारत के सभी प्रमुख और प्रसिद्ध रेस्तरां के आउटलेट हैं और कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेस्तरां के आउटलेट भी हैं। आप यहां टैक्सी के साथ – साथ मेट्रो से भी पहुंच सकते हैं। मेट्रो के लिए नजदीकी स्टेशन है - नोएडा सेक्टर 18 और बोटनिक्ल गार्डेन मेट्रो स्टेशन।

द ग्रैंड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall Noida)

ग्रेटर नोएडा स्थित द ग्रैंड वेनिस मॉल की डिजाइन औऱ नामकरण इटली के खूबसूरत शहर वेनिस के नाम पर किया गया है। वेनिस को दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर भी कहा जाता है। अपनी अलग बनावट को लेकर यह मॉल युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। अंदर से इसकी सुंदरता इतनी भव्य है कि आप वहां से बाहर नहीं आना चाहेंगे। यह मॉल रोमन शैली की वास्तुकला से प्रेरित है जिसके कारण इसमें प्रसिद्ध रोमन मूर्तियों की कई प्रतिकृतियां हैं। मॉल अपने आगंतुकों के लिए वेनिस शैली की गोंडोला सवारी प्रदान करता है। इस मॉल की कहानी भी बहुत दिलचस्प है। बताया जाता है कि जब 2015 में इसकी ओपनिंग हुई थी, तो इसे लोगों से काफी ठंडा रिस्पांस मिला था। अधिकतर समय मॉल खाली रहता था। लेकिन जैसे – जैसे मॉल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, यहां पर आने वाले लोगों की तादाद बढ़ती गईं। अब यह मॉल युवाओं के बीच काफी फेमस हो चुका है। यहां कई हिट पंजाबी गाने भी फिल्माए जा चुके हैं।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story