×

Noida Cylinder Blast: झुग्गी में फटा घरेलू गैस सिलेंडर, नवजात समेत 2 बच्चों की मौत, 4 झुलसे

Noida Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 8 में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिंलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

Jugul Kishor
Published on: 12 Feb 2023 3:40 AM GMT (Updated on: 12 Feb 2023 4:03 AM GMT)
Noida Cylinder Blast
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Noida Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 8 में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिंलेंडर फटने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गये। मृतकों में 12 दिन की एक नवजात बच्ची भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक देर रात करीब दो बजकर 52 मिनट पर डी-221 सेक्टर- 8 की पक्की झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है।

घायलों को सफदरजंग अस्पताल किया गया रेफर

पुलिस के अनुसार कि दमकल कर्मियों ने वहां जाकर देखा तो रसोई गैस सिंलेडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोग आपस में गंभीर रूप से झुलस गये हैं। जिन्हे तत्काल पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें इलाज के दौरान 2 बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में 12 साल का एक बच्चा और और एक 12 दिन की नवजात बच्ची शामिल है। वहीं जिला अस्पताल से घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर एडीसीपी नोएडा, सीएफओ नोएडा, एसीपी नोएडा व थाना प्रभारी फेस - 1 मय पुलिस बल के मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है।

बता दें कि बीते दिनों औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। जिसमें 4 लोग बुरी तरह से झुलस गये थे। आग से जलने वालों में तीन महिलाओं व 1 पुरुष शामिल थे। ये घटना घर में खाना बनाने के दौरान हुई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story