×

Noida Road Accident: तेज रफ्तार Jaguar कार ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, इलाज के दौरान मौत..चालक गिरफ्तार

Noida Road Accident: नोएडा में एक तेज रफ्तार जगुआर कार (Jaguar car) ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार ठोकर मारी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार किया गया।

aman
Written By aman
Published on: 6 Dec 2022 9:14 AM GMT
noida news high speed jaguar car collided with a girl died accused arrested
X

तेज रफ्तार जगुआर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर (Social Media)

Noida Road Accident: यूपी के नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोड एक्सीडेंट में एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गयी। दरअसल, एक तेज रफ्तार जगुआर कार (Jaguar car) ने स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मारी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बाबत CP Noida ने एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा गया है, सेक्टर-39 नोएडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 4.12.22 को हुई एक्सीडेंट की घटना जिसमें Jaguar कार चालक द्वारा स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी गई थी जिसमें महिला की मृत्यु हो गयी थी, घटनास्थल का किया निरीक्षण व संबंधित को निष्पक्ष कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।'

शिकायत में क्या?

वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बारे में सेक्टर-39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि, 'सेक्टर-143 में रहने वाले राजीव कुमार त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी छोटी बहन दीपिका त्रिपाठी (Deepika Tripathi) स्कूटी से सेक्टर-96 स्थित अपने दफ्तर जा रही थी। इसी बीच, एक तेज रफ़्तार जगुआर कार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दीपिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।'

कार चालक अमेरिकी न्यूज़ पेपर में करता है काम

नोएडा पुलिस ने पीड़ित शख्स की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगुआर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार कार चालक का नाम सैम्युअल है। वह एक अमेरिकी न्यूज़ पेपर में काम करता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story