TRENDING TAGS :
Agra News: नोएडा विधायक पंकज सिंह बोले- जल्द होगी नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
Agra News: MLA पंकज सिंह ने कहा यूपी में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
नोएडा विधायक पंकज सिंह (Social media)
Agra News: भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करने आगरा पहुंचे, पंकज सिंह ने मीडिया से बातचीत की और कई सवालों पर बेबाकी से जवाब दिए। पंकज सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश से सपा इतिहास के पन्नों में शामिल होगी। अखिलेश यादव भाजपा सरकार को अवैध सरकार कह रहे थे, इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है।
पंकज सिंह ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा और अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लूट करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
'हनुमान चालीसा पढ़कर हम दिन की शुरुआत करते हैं'
शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी का मैटर है ।अखिलेश और शिवपाल ही इस पर बेहतर जानकारी दे पाएंगे। हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में मच रहे घमासान पर पंकज सिंह ने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ कर हम दिन की शुरुआत करते हैं। हनुमान चालीसा पढ़ने से सभी कष्ट कट जाते हैं।
'भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्दी'
पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग लगातार होता रहता है । चुनाव खत्म होने के बाद ही भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाते हैं। पंकज सिंह ने यह भी तस्वीर साफ की कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी जल्दी हो जाएगी। बुलडोजर को लेकर पूछे गए सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि जो गलत होगा उस पर बुलडोजर चलेगा।
आपको बता दें कि आगरा के एक होटल में भाजपा महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की आज शुरुआत हुई। 26 , 27 और 28 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में महानगर कार्यकारिणी में शामिल कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन मंत्री सुनील बंसल प्रशिक्षण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।