×

Noida News: श्रीकांत त्यागी की पत्नी के समर्थन में त्यागी समाज, ओमेक्स सोसाइटी के बहार प्रदर्शन शुरू

Noida News Today: त्यागी समाज के लोगों ने सोसाइटी के बाहर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के मांगे राम त्यागी कर रहे है।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Sep 2022 4:46 PM GMT (Updated on: 27 Sep 2022 4:55 PM GMT)
X

त्यागी समाज के लोगों ने सोसाइटी के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया शुरू

Noida News Today: त्यागी समाज (Tyagi Society) के लोगों ने सोसाइटी के बाहर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू (BKU) के मांगे राम त्यागी कर रहे है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने प्राधिकरण को भी 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है।

श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे नहीं हटाए जाने चाहिए पेड़

उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के घर के बाहर लगे पेड़ नहीं हटाए जाने चाहिए। वह यही सोसाइटी के बाहर बैठे है। साथ ही सोसाइटी में रहने वाले जितने भी रेजिडेंट्स को नोटिस जारी किया गया है उसे ध्वस्त किया जाए। हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें समझाया। इसके बाद भी वह यहां से हटने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नु त्यागी भी मौजूद है।

श्रीकांत के घर के बाहर लगाए गए पेड़

नोएडा में मंगलवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) में श्रीकांत के घर के बाहर पेड़ लगाए गए। ये पेड़ सोसाइटी में उसी जगह लगाए गए हैं, जहां से पहले उखाड़े गए थे। पेड़ प्राधिकरण ने लगाया है या सोसाइटी की तरफ से लगाए गए हैं, इसको लेकर किसी को भी जानकारी नहीं है।

क्या पेड़ लगाना अपराध है: अनु त्यागी

अनु त्यागी का कहना है,क्या पेड़ लगाना अपराध है। अगर पेड़ लगाना अपराध नहीं है तो सोसाइटी वाले ऐसा क्यों कह रहे हैं और ऐसा कर रहे हैं तो पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story