Omex Society Case: आइए जानते हैं नोएडा की उस दिलेर महिला के बारे में जिसने डट कर किया भाजपाई गुंडे का सामना

Noida: श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिला हैं स्वाति अग्रवाल सिंह। स्वाति सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में सेक्रेटरी रह चुकी हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 8 Aug 2022 3:22 PM GMT
bjp leader shrikant tyagi noida bhangel village lucknow residence bouncers up police live update
X

Shrikant Tyagi (Social Media)

Omex Society Case: नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी (Omex Society In Noida) में महिला के साथ अभद्रता करने वाला तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) अब तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ mका है। उसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है और उसकी महिला मित्र को भी हिरासत में लिया गया है। इन सबके अलावा उसकी संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से सोसाइटी में अपनी ऊंची पहुंच का हनक दिखाकर रौब झाड़ने वाला श्रीकांत आजा मारा – मार फिर रहा है।

दबंग त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) को वॉन्टेड त्यागी बनाने में ओमैक्स सोसाइटी की महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है। दरअसल सोसाइटी की महिलाएं ही उसके हरकतों से सबसे अधिक परेशान थीं। तो आइए उस दिलेर महिला के बारे में जानते हैं जिसने भाजपाई गुंडे का डट कर सामना किया।

श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिला स्वाति अग्रवाल सिंह

सोसाइटी में दंबग और सियासी तौर पर काफी रसूखदार माने जाने वाला श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिला हैं स्वाति अग्रवाल सिंह। स्वाति सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (Society Resident Welfare Association) में सेक्रेटरी रह चुकी हैं। स्वाति मुलरूप से बिहार के दरभंगा जिले से आती हैं। उनके ट्विटर बायो के अनुसार, उन्होंने एमबीए किया हुआ है। वह खुद को एक लेखक और ब्लॉगर बताती हैं। स्वाति ने अपने एक ट्वीट में यूपी पुलिस से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ तक को टैग कर सवाल किया कि आखिर त्यागी को इतना बड़ा बनाया किसने ? साथ ही उन्होंने नोएडा पुलिस और फेज – टू थाने की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।

स्वाति ने बताई श्रीकांत की दादागिरी की कहानी

एक निजी खबरिया चैनल से बातचीत के दौरान स्वाति सिंह अग्रवाल (Swati Singh Agarwal) ने सोसाइटी में फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) के दादागिरी और मनमानी हरकतों के बारे में बताया। कई बार वह नीच हरकत पर भी उतर जाता था। स्वाति ने बताया कि स्विमिंग पूल एरिया में वह अपने अंगरक्षकों के साथ घुस जाया करता था। जिससे हमलोग काफी असहज महसूस करने लगते थे। जिम एरिया में वो स्टॉफ को गालियां देता था और मनमर्जी से जिम खुलवाता था।

सोसाइटी में तेज गाड़ी चलाने की मनाही थी क्योंकि बच्चे खेलते रहते थे। लेकिन वह अपनी धौंस दिखाने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी से निकालता था। उसकी गाड़ी के आगे पीछे गाड़ियों का काफिला होता था। पुलिस की गाड़ियां होती थी। हमने कई बार उसकी हरकतों के बारे में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्वाति ने बताया कि सोसाइटी के सभी लोग इससे परेशान थे। कोई कार्रवाई न होता देख हमने मान लिया था कि इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story