Srikant Tyagi Bjp: सुरक्षा मामले में फेल नोएडा ओमैक्स सिटी, कैसे घुस गए श्रीकांत के गुंडे

Srikant Tyagi Bjp: नोएडा से बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने शनिवार को 48 घंटे के अंदर आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की बात कही थी, लेकिन अब तक पुलिस उसे दबोच नहीं पाई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 8 Aug 2022 5:48 AM GMT
Shrikant Tyagi case
X

Shrikant Tyagi case  (photo: social media )

Click the Play button to listen to article

Shrikant Tyagi BJP: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की पॉश सोसाइटी माने जाने वाली ओमैक्स सिटी बीते कुछ दिनों से विवादों में है। बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसाइटी के एक महिला के साथ अभद्रता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से नोएडा पुलिस के साथ – साथ ओमैक्स सिटी का सुरक्षा प्रबंधन लोगों के निशाने पर है। मामला तूल पकड़ने के बाद से आरोपी गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत मौके से फरार है। नोएडा से बीजेपी सांसद महेश शर्मा ने शनिवार को 48 घंटे के अंदर आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की बात कही थी, लेकिन अब तक पुलिस उसे दबोच नहीं पाई है।

ओमैक्स सोसाइटी के सिक्योरिटी मैनेजमेंट पर सवाल

फरार आरोपी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का गालीगलौज वाला वीडियो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तब से बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर ओमैक्स सोसाइटी का सिक्योरिटी मैनेजमेंट भी निशाने पर है। सोसाइटी में रह रहे लोगों के अनुसार, आरोपी श्रीकांत लंबे समय से यहां अपनी दादागिरी दिखा रहा था। लोगों को सत्ताधारी दल का नेता होने का धौंस दिखाकर मनमानी कर रहा था और इस पूरे घटनाक्रम पर सोसाइटी का सिक्योरिटी मैनेजमेंट निष्क्रिय बैठा रहा। उसके खिलाफ कई शिकायतें हुईं, साल 2019 में उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश भी प्राधिकरण की तरफ से आया लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

साफ है ओमैक्स सोसाइटी की निष्क्रियता के कारण ही गालीबाज श्रीकांत त्यागी का मन बढ़ता गया। सत्ता के नशे में चूर उसने सारे नियम – कायदे ताक पर रखकर सोसाइटी में मनमानी की और प्रबंधन मूकदर्शक की भांति बैठा रहा। हद तो तब हो गई जब रविवार को फरार भाजपा नेता के गुंडे सोसाइटी में घुस आए और जमकर बवाल मचाया। लाठी- लंठे से लैस करीब 15 की संख्या में श्रीकांत के गुंडे उसके कहने पर सोसाइटी में घुसे और लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और नोएडा से बीजेपी सांसद महेश शर्मा तक शर्मिंदगी जता चुके हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मामले को लेकर कहा कि ओमैक्स सोसाइटी के सिक्योरिटी मैनेजमेंट से बातचीत की जाएगी।

कुल मिलाकर ओमैक्स सोसाइटी इस विवाद के बाद सवालों के घेरे में है। सवाल उठता है कि इतनी महंगी कीमत पर आशियाना मुहैया कराने वाली यह रियल स्टेट कंपनी जब लोगों को सुरक्षा ही नहीं दे पाएगी, तो यहां भला कौन रहना चाहेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story